इराक़ के बग़दाद, नजफ़, बेबीलोन, करबला, मौसूल व सामरा जैसे कई ऐतिहासिक शहरों का भ्रमण करने का पिछले दिनों सौभाग्य प्राप्त हुआ। यही वह इराक़ था जहाँ आईएसआईएस जैसे दुर्दांत आतंकी संगठन ने लाखों शियाओं, यज़ीदी व ईसाई समुदाय के लोगों तथा उनकी विचारधारा का समर्थन नहीं करने वाले स्थानीय उदारवादी सुन्नियों को निशाना बनाया और बेरहमी से हत्याएं कीं।
हाथों में काले रंग का इस्लामी कलमा लिखा झंडा लेकर इन्हीं राक्षसों ने यज़ीदी और अन्य समुदायों की महिलाओं और बच्चों का अपहरण किया उनसे यौन दासता कराई और जबरन सैन्य भर्ती के लिए उन्हें अपना निशाना बनाया। 2014 से 2019-20 के मध्य का यह वही दौर था जबकि आईएसआईएस द्वारा अपह्रत लोगों को एक लाइन से खड़ा कर गोली मारने या तलवार से उनके सिर क़लम करने जैसी भयावह वीडियो दुनिया को भयभीत करने के लिये सार्वजनिक की जाती थी और इस्लाम को क्रूरता के पर्याय के रूप में साज़िशन पेश किया जाता था।
आईएसआईएस अर्थात इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक़ एंड सीरिया का मक़सद इराक़ और सीरिया में सख़्त शरिया क़ानूनों पर आधारित एक इस्लामिक ख़लीफ़ा स्थापित करना था। इराक़ी आतंकवादी अबू बक्र अल-बग़दादी इस्लामिक स्टेट (आईएस) का संस्थापक नेता था। उसने 2014 में स्वयं को ख़लीफ़ा घोषित किया था। इसका लक्ष्य इराक़ और सीरिया में बड़े क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर वहां अपनी कट्टरपंथी विचारधारा के आधार पर शासन स्थापित करना था। उस दौरान आई एस आई एस ने उन समुदायों को निशाना बनाया, जिन्हें वे "काफ़िर " या "अपवित्र" मानते थे।
उन्होंने इसका उद्देश्य क्षेत्र को "शुद्ध" करना बताया था, जिसमें शिया मुसलमानों, यज़ीदी, ईसाई, और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना शामिल था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दरअसल आईएसआईएस ने अल-क़ायदा से अलग होकर वैश्विक जिहादी आंदोलन में नेतृत्व हासिल करने की कोशिश की थी। उसने विदेशी लड़ाकों को भर्ती किया और अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए प्रचार तंत्र का उपयोग किया। आईएस ने इराक़ और सीरिया में उस समय के सांप्रदायिक तनावों और तत्कालीन कमज़ोर शासन का फ़ायदा उठाया, विशेष रूप से अल्पसंख्यक सुन्नी समुदाय की उन शिकायतों व समस्याओं को भुनाया जो शिया-प्रधान सरकारों से नाख़ुश थे।
आईएस की क्रूरता से भरे उस दौर में आने वाले वीडिओज़ पूरे विश्व में इस्लाम की छवि को धूमिल कर रहे थे। और सशस्त्र आईएस बग़दाद पर लगभग पूर्ण नियंत्रण हासिल कर चुकने के बाद सामरा व मोसूल जैसे ऐतिहासिक व पवित्र शहरों पर क़ब्ज़ा जमाते हुये भारी बमबारी व हत्याएं करते हुये करबला और नजफ़ पर अपनी गिद्ध दृष्टि गड़ा चुका था। इसी बीच शिया इस्लाम के प्रमुख धार्मिक विद्वानों में से एक आयतुल्लाह अली अल-सीस्तानी, जोकि उस समय इराक के नजफ़ में ही रहते थे, ने 2014 में आई एस के विरुद्ध 'जिहाद' शुरू करने का फ़तवा जारी कर दिया। इस फ़तवे में आयतुल्लाह सीस्तानी ने सभी इराक़ी नागरिकों, विशेष रूप से शिया समुदाय, से आई एस के विरुद्ध हथियार उठाने और देश की रक्षा करने का आह्वान किया।
आयतुल्लाह ने सुन्नी समुदाय को भी इस लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसे "वाजिब किफ़ायी" (सामूहिक कर्तव्य) जिहाद के रूप में वर्णित किया। जिसका अर्थ था कि यह हर सक्षम व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह देश और धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए तब तक लड़े, जब तक कि पर्याप्त संख्या में लोग इस कर्तव्य को पूरा न करें। आयतुल्लाह सीस्तानी ने अपने फ़तवे में कहा कि आई एस के विरुद्ध लड़ना न केवल धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि इराक़ की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी यह नितांत आवश्यक है। उन्होंने जिहादी स्वयंसेवकों से इराक़ी सुरक्षा बलों में शामिल होने और आतंकवादियों के ख़िलाफ़ लड़ने का आग्रह किया।
आईएस के विरुद्ध जिहाद के इस फ़तवे के परिणामस्वरूप लाखों इराक़ी , विशेष रूप से शिया युवा स्वयंसेवक के रूप में सामने आए और पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन फोर्सेज़ पी एम एफ़ या हशद अल-शाबी का गठन हुआ। पी एम एफ़ ने इराक़ी सेना के साथ मिलकर आई एस के विरुद्ध तिकरित, फलूजा, और मोसुल की मुक्ति कराने जैसी कई महत्वपूर्ण लड़ाइयों में हिस्सा लिया। आयतुल्लाह सीस्तानी ने पी एम एफ़ और अन्य लड़ाकों को यह निर्देश दिया कि वे युद्ध के दौरान क्रूरता या बदले की भावना से काम न करें, बल्कि इस्लामी नैतिकता और क़ानून का पालन करें।
आयतुल्लाह सीस्तानी का जिहाद का आह्वान रक्षात्मक प्रकृति का था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जिहाद आक्रामक नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और धार्मिक स्थलों, जैसे नजफ़ और करबला में पवित्र रौज़ों की रक्षा के लिए था। उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि लड़ाई में शामिल लोगों को मानवाधिकारों और युद्ध के इस्लामी नैतिक नियमों का पालन करना चाहिए। जैसे कि किसी गैर-लड़ाकों को नुक़सान न पहुंचाया जाए। इस दौरान सीस्तानी ने अपने संदेशों में बार-बार शिया-सुन्नी एकता पर बल दिया और कहा कि आई एस न केवल शिया समुदाय, बल्कि सभी इराक़ियों और मानवता व इस्लाम के लिए ख़तरा है।
आईएस ने 2014-15 में इराक़ और सीरिया में अपने क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में यज़ीदी, ईसाई, और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की हज़ारों महिलाओं और लड़कियों को भी अग़वा किया था। ख़ासकर अगस्त 2014 में सिंजार पर हमले के दौरान लगभग 7,000 यज़ीदी महिलाओं और लड़कियों को बंधक बनाया गया था। इनमें से कई को "सेक्स स्लेव" के रूप में बेचा गया अनेक को सामूहिक बलात्कार का शिकार बनाया गया व क्रूर यातनाएं दी गईं। इस दौरान पी एम एफ़ द्वारा कई यज़ीदी और अन्य समुदायों की महिलाओं को आई एस की क़ैद से छुड़ाया गया।
पी एम एफ़ ने मोसुल के आसपास के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, विशेष रूप से तल अफ़ार जैसे क्षेत्रों में, जहां यज़ीदी महिलाओं को क़ैद में रखा गया था। पी एम एफ़ ने तिकरित, फ़ालुजा, और रामादी जैसे शहरों में भी आई एस के विरुद्ध कई बड़े अभियान चलाए। इन अभियानों के दौरान भी बंधक बनाई गई महिलाओं को मुक्त कराया गया। हालांकि यज़ीदी समुदाय की अधिकांश महिलाएं सीरिया के रक्का जैसे क्षेत्रों में ले जाई गई थीं, जहां उनकी मुक्ति के लिए अलग-अलग प्रयास किए गए।
आई एस ने महिलाओं को गुलाम बाज़ारों में बेचा, और कई को सीरिया के रक्का और अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया।
जिहाद के फ़तवे में पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन फोर्सेस (पी एम एफ़) को यह निर्देश भी दिया गया था कि वे समस्त अपह्रत महिलाओं को क्रूर आई एस के चंगुल से चाहे संघर्ष कर उन्हें मुक्त करायें या उन गुलाम बाज़ारों से ख़रीद कर उन्हें मुक्त कराकर उन्हें सुरक्षित व ससम्मान उनके घरों तक पहुंचाएं। और 'जिहादियों' द्वारा वैसा ही किया गया।
आज पूरे इराक़ में जहाँ आई एस के ज़ुल्म व बर्बरियत के निशान के रूप में जगह जगह खंडहर व विध्वंस दिखाई देता है वहीँ वातविक जिहाद के परिणाम की गवाही इराक़ में वापिस लौटी शांति और वहां के धर्मस्थलों पर सभी धर्मों व विश्वास के लोगों के 24 घंटों लगातार आने वाले लाखों लोगों के जन समुद्र से फैली रौनक़ दे रही है।
मैंने स्वयं देखा है कि आज भी उस समय के अनेक शहीद जिहादी, लाशों की शिनाख़्त होने के बाद प्रतिदिन नजफ़ में हज़रत अली के रौज़े पर और करबला में हज़रत इमाम हुसैन के रौज़े पर ताबूत में रखकर लाये जाते हैं और इन रौज़ों की परिक्रमा के बाद और नजफ़ स्थित विश्व के सबसे बड़े क़ब्रिस्तान वादी अल-सलाम में दफ़्न किये जाते हैं।
पूरे इराक़ में राजमार्ग पर जिहाद के दौरान अपनी जान देने वाले शहीदों के हज़ारों चित्र खम्बों व फ़्लेक्स के रूप में लगे मिलेंगे। पूरा इराक़ उन शहीदों को इसतरह श्रद्धांजलि भेंट कर रहा है। यह भी पता चलता है इराक़ जैसे देश की तरक़्क़ी व वहां की धार्मिक व सामुदायिक एकता आख़िर पश्चिमी देशों की नज़रों में क्यों खटकती रहती है। कुछ ऐसा था नतीज-ए-जिहाद, जैसा मैंने इराक़ में देखा।
कहलगांव में गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का मंगल उद्घोष, प्रथम दिवस पर उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का जनसैलाब
प्रियंका चोपड़ा के दिल को छू गई फिल्म 'मां बहन', सोशल मीडिया पर टीम को सराहा
12 शॉर्ट फिल्मों और 2 स्टिल शूट के बाद अमिताभ बच्चन बोले-काम तो काम है
शरवरी वाघ की 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज, सोशल मीडिया पर बयां किए दिल के जज्बात
सिक्किम के 'क्लाइमेट-फर्स्ट' मॉडल की फैन हुईं भूमि पेडनेकर
जानिए हरिद्वार के प्राचीन 'मां दक्षिण काली मंदिर' का महत्व, जिसे देख सीएम धामी भी हुए निहाल
'गुल्लक सीजन 5' का ओटीटी पर धमाल, जमील खान, हर्ष मयार और हेली शाह ने खोले सेट के दिलचस्प राज
दीया मिर्जा की 'पन्हा' की स्क्रीनिंग में भावुक हुए दर्शक, शबाना आजमी संग पहुंची अभिनेत्री
सोशल मीडिया के दबाव पर छलका कृति खरबंदा का दर्द, बोलीं- 'खुद को बेहतर दिखाने की होड़ में फंसे युवा'
राशिफल 11 जून: परमा एकादशी पर इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ और अधूरी इच्छाओं के पूरे होने के संकेत
भारत के आर्थिक इतिहास को दमदार सिनेमा में बदलती एक शानदार फिल्म 'गवर्नर’
वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
11 जून से शुरू होगी संगीतमय श्री भक्तमाल कथा, पांच दिवसीय आयोजन में होगा आध्यात्मिक रस का प्रवाह
सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
पुरुषोत्तम मास में भागवत कथा: वराह अवतार और कपिल भगवान की महिमा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
11 जून 2026 का पंचांग- परमा एकादशी पर बन रहा खास संयोग, सर्वार्थसिद्धि योग में होगा व्रत
गृह मंत्री शाह का आश्वासन, मिजोरम के शरणार्थियों को राहत देगी केंद्र सरकार

इस साल सामान्य से कम होगी बारिश, देशभर में धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से SIT जांच की मांग की
अधिक मासिक शिवरात्रि पर चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के नए द्वार, पढ़ें 13 जून का दैनिक राशिफल
वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा
'हीर सारा और पुडुचेरी' को मिला कीर्ति कुल्हारी का साथ, मानवी गगरू के लिए लिखी खास बात
'नहीं पता था कि किस्मत कहां ले जाएगी'; रश्मि देसाई ने अपने पुराने दिनों को किया याद
सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर
'हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू', अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई
12 शॉर्ट फिल्मों और 2 स्टिल शूट के बाद अमिताभ बच्चन बोले-काम तो काम है
वेदांग रैना की नई फिल्म में आया बड़ा मोड़, नाओमिका सरन के साथ प्रगति श्रीवास्तव भी निभाएंगी अहम रोल
दीया मिर्जा की 'पन्हा' की स्क्रीनिंग में भावुक हुए दर्शक, शबाना आजमी संग पहुंची अभिनेत्री
सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन, सोहेल-अर्पिता ने व्यक्त किया शोक
चाय के साथ गलत फूड कॉम्बिनेशन बढ़ा सकते हैं पेट की परेशानी, बढ़ सकती हैं गैस और एसिडिटी की समस्या
रीढ़ को मजबूत कर मन को शांत करता है सरल धनुरासन, जानें अभ्यास का सही तरीका
कुब्रा सैत ने बताया कैसे सलमान खान ने बदली किस्मत, कहा- 'मेरे पास कोई डायलॉग नहीं था'
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
‘डफली वाले’ देखते ही भावुक हो जाती हूं, ऋषि कपूर को याद कर बोलीं करिश्मा कपूर
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द
हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से परेशान? तो छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है चावल का यह घरेलू उपाय
लिवर और किडनी के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, तनाव को भी करता है कम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
भद्रासन मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन के लिए कारगर, अभ्यास के कई फायदे
सही जानकारी की कमी और भ्रांतियों के कारण लोग नहीं कर पाते 'रक्तदान', जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, ताड़ासन से मिलते हैं कई लाभ: आयुष मंत्रालय
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए योग : तन-मन की गर्मी पर शीतली प्राणायाम से लगाएं ब्रेक
देखें आज 13/06/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope