• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी ने कांग्रेस को रामलीला पार्टी बना दिया : अनिल विज

Rahul Gandhi has turned Congress into a Ramlila Party: Anil Vij - Ambala News in Hindi

अंबाला । हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस को रामलीला पार्टी बनाकर छोड़ दिया है। अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस तरह से रामलीला में एक ही एक्टर अलग-अलग रोल निभाता है, कभी राम की सेना में, कभी रावण की सेना में। इसी तरह ये लोग कभी किसान, कभी मजदूर, कभी व्यापारी बनकर आ जाते हैं। इनके पास असली लोग तो रहे नहीं, इसलिए ये वर्दियां बदल-बदलकर सीन क्रिएट कर रहे हैं। सदन की कार्यवाही बाधित होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोकसभा में अपनी बात कहना और लोगों के मुद्दे उठाना आवश्यक है, लेकिन घर से सोच-समझकर आना कि सदन की कार्यवाही बाधित करनी है, यह गलत है। राहुल गांधी कभी कोई किताब उठाकर दिखा देते हैं, कभी कुछ और। राहुल गांधी को 140 करोड़ लोगों के मुद्दे को उठाना चाहिए। अगर उठाएंगे तो उन्हें कौन रोकता है। ये मुद्दे न उठाकर सदन बाधित करना चाहते हैं, ताकि लोगों के कल्याण के काम न हों। इसके लिए हिंदुस्तान की जनता ने इन पर नजर रखी हुई है और इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
मंत्री विज ने कहा कि सारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज असम में हाईवे पर फाइटर जेट्स ने लैंडिंग की। यह मोदी सरकार में बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस के प्रधानमंत्री तो नॉर्थ ईस्ट में चीन के कारण जाते हुए भी डरते थे। कांग्रेस की सरकार ने उस क्षेत्र को नजरअंदाज किया और कोई विकास कार्य नहीं किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहां विकास हुआ, सड़कें बनाई गईं और रेल कनेक्टिविटी बढ़ाई गई। हाईवे पर फाइटर जेट्स उतारकर पीएम मोदी ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है कि जिसे सारा विश्व देख रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi has turned Congress into a Ramlila Party: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, congress, ramlila, anil vij, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved