• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा उसे पूरा करके दिखाया, अब राम मंदिर निर्माण हो रहा है : गृहमंत्री

Prime Minister Modi fulfilled what he said, now Ram Mandir is being built: Home Minister - Ambala News in Hindi

अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कह दिया, उसे करके दिखाया है। अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना व अब राम मंदिर का निर्माण करवाना इसमें शामिल है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को हमें मिलकर पूरा करना है। विज बुधवार को अंबाला के बब्याल के राजकीय स्कूल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन दे रहे थे। इससे पहले उनका कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य अभिनंदन भी किया। विज ने इस मौके पर उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का नाम विश्व में ऊंचा करने का काम किया है। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष अपने देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने के लिये तत्पर रहते हैं। हर भारतवासी को आज विदेशों में पूरा मान-सम्मान मिल रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम हमारे रोम-रोम में बसते हैं और आज वर्षों पुराना हमारे पूर्वजों का सपना साकार हो रहा है और 22 जनवरी को अयोध्या में बने विशाल एवं भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। उसी दिन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी आयोजन है और हर भारतवासी में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह व जोश है।
गृहमंत्री अनिल विज ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करने का काम करते हैं। वह दूरदर्शी सोच रखते हैं। देश आजादी की जब 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, उस समय हमारा देश भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल होगा और यह सारा कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में होगा।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया गया है, 22 जनवरी को वहां पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि देश को आजादी 1947 में मिली थी और अब हमारे भगवान को असली आजादी 22 जनवरी को मिलेगी। अयोध्या में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पूरे भारत के लोग भगवान श्रीराम में आस्था रखते हैं, राम मंदिर के निर्माण के लिये हमारे पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया और वह स्वयं भी इस संघर्ष के दौरान दो बार अयोध्या गए। एक बार 15 दिन जेल में भी रहना पड़ा और वर्ष 1992 में हुए आंदोलन का भी वह हिस्सा रहे हैं और अब 34 साल वर्ष बाद फिर अयोध्या जाने का मौका मिल रहा है।
इस मौके पर एडीसी अपराजिता, नोडल अधिकारी एवं आईएफएस जितेन्द्र अहलावत, एसडीएम लक्षित सरीन, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, मदन लाल शर्मा, नरेन्द्र राणा, बिल्लू राणा, तेजपाल राणा, नरेश गर्ग के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister Modi fulfilled what he said, now Ram Mandir is being built: Home Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambala, home minister anil vij, prime minister, narendra modi, article 370, abolishing triple talaq, building ram temple, resolution, making india a developed nation, 2047, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved