हमारा भारत वर्ष कृषि प्रधान होने के साथ साथ 'धर्म प्रधान' देश भी माना जाता है। यहाँ सुबह चार बजे से ही विभिन्न धर्मों के लोग अपने अपने आराध्य को ख़ुश करने के 'मिशन ' में अपने अपने तरीक़े से जुट जाते हैं। धर्मस्थलों में लगे लाउडस्पीकर ब्रह्म मुहूर्त में ही देशवासियों को अपने अपने आराध्य व अपने देवालयों की ओर आकर्षित करने लगते हैं।
इसके अलावा भी देश भर में निकलने वाले विभिन्न धर्मों के धार्मिक जुलूस,शोभा यात्रायें,सत्संग में होने वाले संतों के प्रवचन,धर्म जागरण के नाम पर चलने वाले अनेक अतिवादी मिशन, कांवड़ जैसी यात्रायें महाकुंभ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन,तीर्थ स्थलों में इकट्ठी होने वाली भक्तों की अनियंत्रित भीड़ आदि को देख कर तो एक बार यही लगेगा कि हर समय श्रद्धा व भक्ति भाव में डूबे रहने वाले हमारे धर्म प्रधान देश के लोग बेहद धार्मिक,संवेदनशील और मानवता की क़द्र करने वाले लोग होंगे। रोज़ाना जगह जगह लगने वाले लंगर,देश भर में संचालित हो रही अनेकानेक जनसेवी संस्थायें भी इसी बात का एहसास दिलाती हैं।
परन्तु इसी 'धर्म प्रधान देश' से जहां मानवता की मिसाल पेश करने वाले अनेकानेक क़िस्से सुनाई देते हैं वहीँ कुछ घटनायें ऐसी भी सामने आती हैं जिन्हें सुनकर ऐसा लगता है गोया इसी भारतीय समाज के ही कुछ लोगों की संवेदनायें बिल्कुल ही मुर्दा हो चुकी हैं। ऐसे लोगों में इंसानियत नाम की चीज़ ही नहीं बची है। दिल दहला देने वाली ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों उत्तर प्रदेश राज्य के महराजगंज ज़िले में स्थित नौतनवा क़स्बे में पेश आई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शहर गोरखपुर से लगभग 87 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में धर्म ध्वजा पूरे वेग से लहराती है। इसी नौतनवा नगर पालिका के अंतर्गत राजेंद्र नगर वॉर्ड से एक बड़ा ही हृदयविदारक दृश्य सामने आया। इस ताज़ातरीन घटना ने तो इंसानियत को झकझोर कर रख दिया।
समाचारों के अनुसार रेहड़ी ठेले पर गली गली चूड़ियां बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले 50 वर्षीय लव कुमार पटवा नामक एक व्यक्ति का लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। लव कुमार की पत्नी का निधन भी अभी मात्र छह माह पहले ही हुआ था। अब उसके परिवार में उसके दो बेटे 14 वर्षीय राजवीर व 10 वर्षीय देवराज तथा एक छोटी बेटी बचे थे। अब इन्हीं बच्चों पर अपने मृत पिता के अंतिम संस्कार की ज़िम्मेदारी थी। उसका कोई भी रिश्तेदार या पड़ोसी अंतिम संस्कार करने के लिये सामने नहीं आया। बच्चों की दादी आई भी तो रो पीट कर वापस चली गयी। बच्चे अंतिम संस्कार करने या उसके लिये सहायता करने की भीख समाज से मांगते रहे। यहाँ तक कि तीन दिन तक लाश घर में सड़ती रही।
ज़रा सोचिये कि क्या गुज़र रही होगी उन मासूम बच्चों पर जब वे अपने बाप की रेहड़ी पर ही अपने बाप की सड़ी हुई लाश रखकर लोगों से अंतिम संस्कार हेतु पैसे मांगते फिर रहे होंगे ? जब यह बच्चे ठेले पर लाश लेकर श्मशान घाट पहुंचे तो बताया गया कि वहां जलाने हेतु लकड़ी नहीं है। और फिर जब यह बेगुनाह मासूम अपने बाप के शव को लेकर क़ब्रिस्तान पहुंचे तो क़ब्रिस्तान वालों ने यह कहकर लाश को दफ़्न करने से मना कर दिया कि यह शव हिन्दू का है।
आख़िरकार बच्चे लाश को ठेले पर रखकर सड़क पर खड़े होकर रोने बिलखने लगे। कोई दुर्गन्ध से अपनी नाक बंद कर गुज़र जाता तो कोई उन बदनसीब बच्चों की फ़ोटो खींचता या वीडिओ बनाता परन्तु मदद करने के लिये 'धर्म जागृत समाज ' का कोई भी व्यक्ति सामने न आता।
हद तो यह है कि ठेले पर शव रखा देखने व मृतक लव कुमार के स्थानीय व्यक्ति होने के बावजूद कुछ लोग यह कहकर आगे बढ़ जाते कि 'यह भीख मांगने का नया ट्रेंड है'। इसी दौरान यह मायूस बच्चे जब अपने बाप की लाश को ठेले पर ढकेलते हुये नदी की ओर रोते बिलखते जा रहे थे तभी राहुल नगर वार्ड के निवासी रशीद क़ुरैशी की नज़र उन बच्चों व उनके साथ दुर्गन्ध मारती लाश पर पड़ी। बच्चों ने रोते बिलखते अपनी सारी पीड़ा रशीद से सांझी की। रशीद ने तुरंत अपने भाई व उसी राहुल नगर (वार्ड 17) के पार्षद वारिस क़ुरैशी को फ़ोन पर पूरी घटने की जानकारी दी। उसके बाद दोनों क़ुरैशी बंधुओं ने सर्वप्रथम उन रोते बच्चों को ढारस बंधाई और उन्हें संभाला। उसके बाद अंतिम संस्कार हेतु लकड़ी व आवश्यक सामग्री का प्रबंध किया। फिर समाज के कुछ लोगों को साथ लेकर शमशान घाट जाकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ मृतक का अंतिम संस्कार कराया।
आज उस इलाक़े के लोग मानवता की रक्षा करने वाले क़ुरैशी भाइयों की इंसानियत को जहाँ सलाम कर रहे हैं, वहीं उनके रिश्तेदारों और पड़ोसियों की बेरुख़ी तथा नगर पालिका की लापरवाही पर भी घोर ग़ुस्सा जता रहे हैं। साथ ही उस इलाक़े के 'हिन्दू जागरण अभियान' में जुटे लोगों को भी कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
पिछले दिनों ऐसा ही एक चित्र जिसे पंजाब की बाढ़ से संबंधित बताया जा रहा है,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस चित्र में एक मासूम बच्चा बाढ़ के पानी में अपनी मां की तैरती लाश को खींच रहा है। शायद इस उम्मीद से कि उसकी मां मरी नहीं है।
इस मार्मिक दृश्य को देखने वाले लोग आगे बढ़कर बच्चे को गोद उठाने व उसकी मां की लाश को पानी से बाहर निकालने में मदद करने के बजाय मोबाईल से इस दृश्य का वीडीओ बनाना ज़्यादा ज़रूरी समझ रहे हैं। क्या इस तरह की घटनाएं इस बात का सुबूत नहीं कि हमारे धर्म प्रधान देश में होने वाले इस तरह के हादसों के बाद केवल किसी इंसान की ही मौत नहीं होती बल्कि यह मानवता की मौत भी है। इससे यह भी पता चलता है कि धार्मिकता का ढोंग करने वाले ऐसे लोगों की संवेदनायें पूरे तरह मृत हो चुकी हैं।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नया गोरखा संस्करण दिखा, सैन्य अंदाज में नजर आई बाइक
सीमा पाहवा ने शेयर किए 'बरेली की बर्फी' और 'शुभ मंगल सावधान' के यादगार पल
सामंथा रुथ प्रभु के लिए अब 'कंप्रेशन सॉक्स' ही हैं फैशन, पैरों की सूजन के साथ साझा किया नया पोस्ट
रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी
राशिफल 16 अगस्त: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन
न फिल्मी परिवार, न कोई बड़ा सहारा... गैराज में काम करने वाले गुलजार ऐसे बने बॉलीवुड के महान गीतकार
एफआईआर की खबर में गलत फोटो लगने पर फूटा अभिनेत्री अंतरा बनर्जी का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
18 अगस्त का पंचांग: संकटों से मुक्ति के लिए हनुमानजी की करें पूजा, रात 9:18 से 11:01 बजे तक अमृत काल
प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'
'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी पन्नू, सिनेमा में महिलाओं की रूढ़ियों पर होगी बात
'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज
न्यूयॉर्क में तिरंगा थामे नजर आईं पूजा हेगड़े, इंडिया डे परेड में बनीं 'गेस्ट ऑफ ऑनर'
अमिताभ बच्चन ने याद किए पुराने दिन, कहा-शरू में लोग बोलते थे कि एक्टिंग-वैक्टिंग कुछ नहीं आता
नाग पंचमी: सिंधी समाज की महिलाओं ने की गोगिड़ो वीर की पूजा
जन्मदिन पर गुलजार को जैकी श्रॉफ की खास बधाई, कहा- आपने हमारे दिलों में खास जगह बनाई
दूर्वा गणेश चतुर्थी आज: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा का समय
राशिफल 17 अगस्त : नाग पंचमी पर सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन
जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम
गाले टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने झटके 6 विकेट

बिहार : राजद के लोक भवन मार्च में प्रदर्शनकरियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, तेजस्वी यादव हिरासत में

आजम पर ईडी की कार्रवाई को लेकर अखिलेश बोले-विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही सरकार
राशिफल 19 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ
फिल्मों ने सिखाया अनजान चीजों से डरना नहीं, प्यार करना जरूरी : कियारा आडवाणी
दिशा पाटनी बनीं ‘आवारापन 2’ की पहली पसंद, निर्माता विशेष भट्ट ने बताई कास्टिंग की कहानी
सपने की दौड़ में छोड़ा माता-पिता का साथ, अब भी अपराध-बोध और गहरा पछतावा होता है: मनोज बाजपेयी
जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम
अंधेरी से कोलाबा का सफर नहीं करना चाहतीं अपूर्वा, बोलीं- अब न्यूयॉर्क ही घर
‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना का ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य अवतार, 24 अगस्त को सामने आएगी पहली झलक
जिम के दीवाने हैं अभिनेता अनुपम खेर, बोले-वर्कआउट करना बहुत अच्छा लगता है
सीमा पाहवा ने शेयर किए 'बरेली की बर्फी' और 'शुभ मंगल सावधान' के यादगार पल
मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो
जूनियर एनटीआर ने अपने पेट डॉग बघीरा की याद में लगाया पेड़, शेयर कीं इमोशनल पोस्ट
सामंथा रुथ प्रभु के लिए अब 'कंप्रेशन सॉक्स' ही हैं फैशन, पैरों की सूजन के साथ साझा किया नया पोस्ट
शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा
कभी-कभी बड़े सपने देखने के लिए अपने बचपन को थैंक्यू कहना पड़ता है : अनुपम खेर
नयनतारा ने की 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- 'वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैं'
इंडस्ट्री में मैं जनता को खुश करने के लिए आई हूं, न कि किसी एक्टर को : काजल राघवानी
रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी
उंगलियां, कोहनी और घुटने पड़ गए हैं काले तो न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं संकेत
बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा
अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
फ्लू को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी, बीमारी में भूलकर भी न करें ये गलतियां
सांस की सेहत का रखें ख्याल, धूल-धुएं से बचाव के साथ अपनाएं ये आसान उपाय
दांतों का पीलापन : बेकिंग सोडा से नींबू तक, जानिए किसका है फायदा और किससे हो सकता है नुकसान
पेट की चर्बी घटाने के साथ ही रीढ़ को लचीला बनाता है पश्चिमोत्तानासन
तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे
उष्ट्रासन: रीढ़ को लचीला बनाए, पेट की चर्बी घटाए और आंखों की रोशनी बढ़ाए
देखें आज 19/08/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope