• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पॉलिटिक्स : महिला सीएम के राज में महिलाएं ही असुरक्षित, बंगाल बना अपराधियों का गढ़- अनिल विज

Politics: Women are unsafe under the rule of a woman CM, Bengal has become a stronghold of criminals - Anil Vij - Ambala News in Hindi

अंबाला। पश्चिम बंगाल में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार अपने किसी दायित्व का निर्वाह सही तरीके से नहीं कर रही है इसी वजह से वहां क्राइम बढ़ रहा है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि एक जनवरी से हमारे देश का नया साल नहीं है, जब हमारे देश का नया साल आएगा उसकी योजना भी बनाएंगे। आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि वहां महिला अपराध सबसे ज्यादा है, महिला मुख्यमंत्री होते हुए यह हाल है। पश्चिम बंगाल में उन लोगों की जनसंख्या ज्यादा है जिनका हमारे देश पर कोई अधिकार नहीं है उन घुसपैठियों की संख्या भी वहां सबसे ज्यादा बताई जा रही है। अम्बाला छावनी में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के मध्य अंडरपास बनाने जा रहे हैं क्योंकि बीच में जीटी रोड आती है जिसे क्रास करने में दिक्कत होती है। अंडरपास बनाने के लिए हरियाणा सरकार व उत्तर रेलवे ने एनओसी दे दी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी जल्द ही इसका नक्शा तैयार करेगी जिसके बाद निर्माण कार्य के टेंडर लगाकर यहां अंडरपास बनाया जाएगा। इसके बनने से अच्छा रास्ता बनेगा, चूंकि अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन उत्तर भारत का व्यस्तम रेलवे स्टेशन है इसलिए अंडरपास बनने से यात्रियों को स्टेशन तक आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
वहीं, सन् 2026 नए वर्ष के आगमन पर नई योजनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक जनवरी को भारतीय परंपरा के अनुसार हम इसे नया साल नहीं मानते। यह हमारे देश का नया साल नहीं है, जब हमारे देश का नया साल आएगा उसकी योजना भी बनाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Politics: Women are unsafe under the rule of a woman CM, Bengal has become a stronghold of criminals - Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij west bengal criticism, rising crime west bengal anil vij, haryana minister anil vij statements 2025, new year january 1st controversy, hindu new year anil vij, west bengal government accountability, anil vij political news haryana, january 1st new year views, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved