• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में लगा मेगा कैंप, 8000 से 10,000 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Mega camp organized in Ambala on PM Modi birthday, health checkup of 8000 to 10,000 people done - Ambala News in Hindi

अंबाला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहाकि आज के युग में यदि कोई गरीबों को मसीहा है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई हैं, चाहे स्वास्थ्य, मकान, शिक्षा, रोजगार इत्यादि योजनाएं हों, इन सब प्रयासों के फलस्वरूप गरीबों व जरूरतमंदों को बहुत लाभ हुआ है। भूतकाल में केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया जाता था, लेकिन इतने वर्षों में गरीबी को दूर करने के कोई इंतजाम नहीं किए गए। पिछले 9 वर्षों में गरीबी दूर करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जितने विकासात्मक कार्य हुए हैं, उतने शायद ही पहले कभी हुए हैं। हरियाणा सरकार भी परिवार पहचान पत्र के जरिए अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। मुख्यमंत्री रविवार को अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महर्षि मारकंडेश्वर ट्रस्ट द्वारा एम.एम. सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि इस मेगा हेल्थ कैंप में 8000 से 10,000 लोगों का हेल्थ चैकअप 700 से 800 डॉक्टर्स की टीम द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि अधिकतर लोगों को शरीर में पनप रही बीमारियों का पता नहीं लग पाता है, इसलिए इस प्रकार के हेल्थ चैकअप कैंप लोगों के लिए मददगार साबित होते हैं और उन्हें बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर ही पता लग जाता है, जिससे वे समय रहते इलाज प्राप्त कर पाते हैं।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि नागरिकों को जीवन में स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना चाहिए। इसलिए लोगों को सही खान-पान की आदत और नियमित योग करने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें हमारी दिनचर्या को ऐसा बनाना होगा कि हमारा जीवन स्वस्थ बना रहे। मौसम के अनुरूप, शरीर के अनुसार अगर शुद्ध आहार मनुष्य लेगा तो वह स्वस्थ रहेगा। हमें दिनचर्या के साथ साथ हमारी सोच को शुद्ध करना होगा। इतना ही नहीं, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना होगा, ताकि शरीर के साथ-साथ मानसिक रूप से भी हम स्वस्थ रहें।
इस अवसर पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल, महर्षि मार्कंडेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष और महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति तरसेम गर्ग, अंबाला के उपायुक्त डॉ. शालीन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mega camp organized in Ambala on PM Modi birthday, health checkup of 8000 to 10,000 people done
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambala, chief minister manohar lal, prime minister narendra modi, schemes, welfare, poor, health, housing, education, employment, benefits, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved