चंडीगढ़। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जन्म दिवस पर भेंट किए गए फूलों के गुलदस्तों का सार्थक उपयोग करते हुए उनकी कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। विज ने यह निर्णय लेते हुए गुलदस्तों को कंपोस्ट खाद बनाने के लिए एसडी कॉलेज, अंबाला छावनी में भिजवा दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विज का बुधवार को 70वां जन्मदिन अंबाला में उत्सव की तरह मनाया गया था। इस दौरान प्रशंसकों द्वारा फूलों के गुलदस्ते भेंट किए गए जो काफी संख्या में एकत्रित हो गए थे। इसलिए इनसे तैयार कंपोस्ट अर्थात जैविक खाद पेड-पौधों के लिए तैयार की जाएगी। गृहमंत्री विज को विभिन्न मंत्रियों, विधायकों, सेलेब्रिटी, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न लोगों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी थी। इस दौरान बाजारों, मंदिरों और अन्य स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया।
ओडिशा ट्रेन हादसा - 280 रेल यात्रियों की मौत, 900 लोग घायल, PM ने की उच्च स्तरीय बैठक
बीमार पत्नी से मिले मनीष सिसोदिया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ओडिशा के बालासोर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया
Daily Horoscope