अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मॉरिशस दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता आर. नाथू और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर गृहमंत्री के भाई कपिल विज भी उपस्थित थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विज ने मॉरिशस में भाजपा की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विज और भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हुई विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा व विचार-विमर्श किया।
उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान भारत व मॉरिशस के परस्पर संबंधों के बारे भी चर्चा व विमर्श हुआ। भारत व मॉरिशस के विकास के संबंध में चर्चा भी की गई। विज ने बताया कि इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकलापों के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि विज गत 24 मार्च से मॉरिशस दौरे पर हैं।
ओडिशा ट्रेन हादसा - ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम मोदी, स्थिति का लिया जायजा, देखें तस्वीरें
गुरुग्राम में ठेकों की नीलामी, दिल्ली सीमा के पास के ठेके के लिए 43 करोड़ की बोली लगी
ओडिशा ट्रेन हादसा: कांग्रेस ने कहा - सवाल बाद में भी पूछे जा सकते हैं, तत्काल राहत एवं बचाव जरूरी
Daily Horoscope