• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर कड़ा हमला, संविधान और चंडीगढ़ को लेकर दिए विवादित बयान

Haryana Minister Anil Vij strong attack on Congress, controversial statements made about the Constitution and Chandigarh - Ambala News in Hindi

अंबाला। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए उनके दावे और कार्यों पर तीखी आलोचना की। विज ने कांग्रेस के नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान की धज्जियाँ उड़ाई हैं। खासकर इंदिरा गांधी के दौर में, जब इमरजेंसी लागू की गई थी, तब अखबारों पर सेंसरशिप लगाई गई और कई निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेज दिया गया था। उन्होंने कहा, "संविधान की धज्जियाँ तो गांधी परिवार उड़ाता आ रहा है, जब इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई, तब लोकतंत्र की पूरी तरह से हत्या की गई। भाजपा के शासन में ऐसा कभी नहीं हुआ।" विज ने यह भी कहा कि कांग्रेस में प्रजातंत्र नहीं है, और यह परिवारवादी राजनीति का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रधानमंत्री चाय बेचने वाला भी बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में हमेशा गांधी परिवार का ही दबदबा रहा है। विज ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एसपी इलमा अफरोज के खिलाफ उठे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस का राज है और राजशाही परिवार के सदस्य ही विधायक बने हैं, इस कारण किसी महिला एसपी ने यदि उनके चालक का चालान काटा तो यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने तंज करते हुए कहा, "राजशाही परिवार के लोग कानून से ऊपर होते हैं।"
विज ने भूपेंद्र हुड्डा पर भी हमला करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में गरीबों को मुफ्त राशन और अनाज मिल रहा है, जबकि हुड्डा के समय में बीपीएल कार्ड केवल उन्हीं को मिलते थे जिन पर उनकी कृपा होती थी। विज ने कहा कि भाजपा सभी को समान अधिकार दे रही है और गरीबों को राशन और अनाज मुफ्त में दे रही है, जिससे हुड्डा को समस्या हो रही है। यह आश्चर्यजनक है कि हुड्डा इस पर शिकायत कर रहे हैं।
विज ने पंजाब के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री के चंडीगढ़ पर दावे पर भी तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा को चंडीगढ़ पर बराबरी का अधिकार है, क्योंकि एग्रीमेंट्स के मुताबिक हिंदी भाषी क्षेत्र हरियाणा को ट्रांसफर किया जाना चाहिए और SYL का पानी हरियाणा को दिया जाना चाहिए। विज ने कहा कि चंडीगढ़ यूटी (संघीय क्षेत्र) है और वहां पंजाब और हरियाणा दोनों का बराबरी का हक है। पंजाब के वित्त मंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ का एक इंच हिस्सा भी हरियाणा को नहीं देंगे, यह पूरी तरह गलत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Minister Anil Vij strong attack on Congress, controversial statements made about the Constitution and Chandigarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, minister, anil vij, strong attack, on congress, controversial, statements, made, about, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved