• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला में नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Haryana: Cabinet Minister Anil Vij flagged off the new Vande Bharat Express train in Ambala. - Ambala News in Hindi

अंबाला । हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसके गंतव्य की ओर से रवाना किया। इस मौके पर मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार सुबह वाराणसी से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह नई वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से फिरोजपुर के बीच शुरू की गई है। इसका ठहराव हरियाणा के अंबाला में भी है, जहां से मंत्री अनिल विज ने ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत के विकास को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए पहिए लगे हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी ने 4 वंदे भारत ट्रेनें शुरू की हैं, जिसमें एक ट्रेन दिल्ली से फिरोजपुर तक चलाई गई है। इससे लोग समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता दिल की गहराइयों से मुबारकबाद देती है।
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, "मैं अंबाला स्टेशन पर खेल कर ही बड़ा हुआ हूं। मैंने उसको पूरी तरह बदलते हुए देखा है। एक समय था, जब पानीपत से लुधियाना ट्रेन चला करती थी। उस समय गाड़ी में जाते थे तो अपना चेहरा भी पहचान में नहीं आता था। कपड़े भी काले हो जाते थे।"
वंदे भारत की बात करते हुए उन्होंने कहा, "इसकी गति 160-170 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। जिस दिन पहली वंदे भारत ट्रेन चली थी, मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ अंबाला से दिल्ली तक गया था। हमने गाड़ी में खड़े होकर चाय पी थी। वंदे भारत की विशेषता यह है कि उस समय एक बूंद भी चाय नहीं गिरी थी।" अनिल विज ने आगे कहा कि आज नई वंदे भारत चलाकर प्रधानमंत्री मोदी ने इस देश में रेलवे को अंतरराष्ट्रीय रेल के मुकाबले पर लाकर खड़ा कर दिया है।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा, "इससे आम लोगों को लाभ होगा। मैं अंबाला की जनता और भारत के सभी नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana: Cabinet Minister Anil Vij flagged off the new Vande Bharat Express train in Ambala.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vande bharat express, haryana, anil vij, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved