आगामी 5 अक्टूबर को होने जा रहे हरियाणा विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार राज्य में सत्ता में वापसी के लिये ज़ोर आज़माइश कर रही है जबकि कांग्रेस पार्टी दस वर्षों के बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है। ग़ौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी बहुमत के लिए ज़रूरी 46 सीटें हासिल करने से 6 सीट पीछे रह गयी थी और उसे केवल 40 सीटें ही हासिल हुई थीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उस समय कांग्रेस ने 31 सीटें जीत कर मज़बूत विपक्ष के रूप में अपना किरदार अदा किया था। जबकि राज्य में 10 सीटें जीतने वाली जननायक जनता पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार बनाई थी। इसके बदले में जजपा को उपमुख्यमंत्री सहित कुल 2 मंत्री पद मिला था। परन्तु मार्च 2024 में जजपा ने भाजपा से नाता तोड़ लिया।
ख़बर तो यह आई कि जजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में हरियाणा की 10 में से 2 सीट पर अपनी दावेदारी जता रही थी जिसके लिए भाजपा तैयार नहीं हुई। परन्तु राजनीतिक हल्क़ों में चर्चा यह थी कि जजपा ने किसान आंदोलन के बाद उपजे सत्ता विरोधी हालत के मद्देनज़र जजपा ने भाजपा से अपना नाता तोड़ा था।
इस बार कांग्रेस व भाजपा के अतिरिक्त पिछली बार की सत्ता की भागीदार जजपा सहित और भी कई क्षेत्रीय दल चुनाव मैदान में हैं।
इनमें कुछ दल ऐसे हैं जो अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए चुनाव मैदान में हैं तो कुछ हरियाणा की जनता से अपना परिचय कराने के लिए यानी राज्य की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने मात्र के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 90 सीटों की विधानसभा में कांग्रेस ने एक सीट अपने INDIA गठबंधन सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लिए छोड़कर शेष सभी 89 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है।
INDIA गठबंधन की सहयोगी आम आदमी पार्टी से कांग्रेस की सीटों के बंटवारे को लेकर पैदा हुई असहमति के बाद आप ने अकेले ही चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है। साल 2019 के चुनावों में आप ने राज्य की 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था। परन्तु एक भी सीट जीत नहीं सकी थी। परन्तु इस बार उसने सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।
ग़ौरतलब है कि साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप को NOTA से भी कम वोट हासिल हुए थे। इसके बावजूद 90 सीटों पर पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशी खड़ा करने का अर्थ राज्य की जनता, आम आदमी पार्टी द्वारा सीटें जीतना नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्यक्ष रूप से मदद करना ज़रूर लगा रही है।
अभी तक हरियाणा को लेकर चुनाव पूर्व जो भी सर्वेक्षण सामने आ रहे हैं लगभग उन सभी में भाजपा की सत्ता की बिदाई और कांग्रेस की वापसी की संभावना जताई जा रही है।
चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लेकर अन्य कई मज़बूत से मज़बूत भाजपा प्रत्याशियों तक को भी जिस तरह किसानों, ग्रामीणों व आम जनता का विरोध सहना पड़ रहा है उसे देखकर भाजपाइयों के पैरों तले से ज़मीन खिसक रही है। इसलिए टिकट वितरण से पूर्व से ही भाजपा व इससे जुड़ा आईटी सेल, 'भक्तमंडली' गोदी मीडिया और वॉट्सऐप एवं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफ़ॉर्म्स के माध्यम से कांग्रेस के बारे में झूठ फैलाने में अपनी पूरी ताक़त झोंक रही है।
जिस समय कांग्रेस ने पार्टी की भीतरी खींचातानी के कारण टिकट वितरण में देर की थी उस समय इसी अफ़वाहबाज़ सत्ताधारी नेटवर्क द्वारा एक अफ़वाह यह फैलाई गयी कि राहुल गाँधी से नाराज़ होकर भूपेंद्र हुडा और दीपेंद्र हुडा दिल्ली में कांग्रेस की टिकट संबंधी एक मीटिंग से उठकर बाहर आ गए। चंद घंटों में ही इसी तंत्र ने अपने इसी झूठ का 'फ़ॉलो अप' यह तैयार किया कि 'हुड्डा कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी खड़ी करने जा रहे हैं। बाद में जब इन्हें पता चला कि हुड्डा 89 में से 72 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को टिकट दिलाने में सफल रहे तो हुड्डा से नया राजनीतिक दल बनाने की झूठी आस लगाए बैठा यह 'झूठा प्रचार तंत्र' बग़लें झाँकने लगा।
इसके बाद एक शर्मनाक वीडियो सामने आया जिसमें कोई बुज़ुर्ग ग्रामीण व्यक्ति पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। इस विषय को लेकर भी भाजपा का यही तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो उठा और इसी वीडियो को वायरल कर डाला। गोया सैलजा के अपमान से उनकी लाटरी खुल गयी हो। कांग्रेस को दलित विरोधी प्रचारित किया जाने लगा और उत्साहित भाजपाइयों द्वारा सैलजा को भाजपा में आने का न्यौता भी दिया जाने लगा।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक भाजपा प्रत्याशी की चुनाव सभा में सैलजा के प्रति न केवल हमदर्दी जताते नज़र आए बल्कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का सार्वजनिक मंच से न्यौता भी दे डाला। इसका कारण यही था कि हुड्डा के मुक़ाबले सैलजा समर्थक प्रत्याशियों को टिकट कम मिला। बस, इसी नाराज़गी को इन 'सांस्कृतिक राष्ट्रवादियों ' ने अपने लिए सुनहरा अवसर माना।
परन्तु सैलजा ने इन सभी अफ़वाहों में उस समय पलीता लगा दिया जब उन्होंने यह कहा कि 'जिस तरह मेरे पिता कांग्रेस पार्टी के तिरंगे से लिपट कर गए थे उसी तरह मैं भी कांग्रेस के ही तिरंगे में लिपटकर जाऊंगी। साथ ही सैलजा ने खट्टर जैसे नेताओं को यह कहकर आईना भी दिखा दिया कि 'भाजपा के जो नेता आज टिप्पणी कर रहे हैं, उनके काफ़ी नेताओं से ज़्यादा लंबा राजनीतिक जीवन मेरा रहा है। मुझे नसीहत न दें। मुझे अपना रास्ता और मेरी पार्टी मेरा रास्ता तय करना जानती है।
दूसरी तरफ़ कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी कह दिया कि शैलजा हमारी बहन है, पार्टी की सम्मानित नेता हैं और यदि पार्टी में किसी ने कुछ कहा है तो उसकी पार्टी में कोई जगह नहीं है।
इसके बाद तो मानो भाजपा ख़ेमे में सन्नाटा ही पसर गया। आम आदमी पार्टी द्वारा 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा से प्रफुल्लित भाजपा जो कि सैलजा प्रकरण को लेकर भी काफ़ी उम्मीदें लगाए बैठी थी उसे मायूसी के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा। और फूट और झूठ के सहारे 'वैतरणी' पार करने के भाजपाई कुत्सित प्रयास धरे के धरे रह गए।
डायनासोर के समय का है उड़ीसा का ये प्राकृतिक मेहराब, विदेशी पर्यटक भी होते हैं आकर्षक
इस कार की डिमांड में जबरदस्त उछाल, बिक्री के मामले में क्रेटा और वेन्यू को भी छोड़ा पीछे
गाने में देखा, दिल दे बैठे भज्जी: 'वो अजनबी' से शुरू हुई गीता बसरा और हरभजन सिंह की दिलचस्प लव स्टोरी
एप्पल ने भारत में उत्पादन 53 प्रतिशत बढ़ाया, ग्लोबल आईफोन प्रोडक्शन में हिस्सेदारी एक चौथाई से अधिक हुई
UPSC: कंबाइड मेडिकल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 1358 पदों पर होगी भर्ती
दुख में डूबी महिला को ढांढस बंधाती दिखीं मैथिली ठाकुर, बोलीं- 'नारी ही नारी की सबसे बड़ी ताकत'
लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट : अमरावती और सी.डब्ल्यू.एन. अकादमी की शानदार जीत
एएआई में नौकरी का अवसर: अप्रेंटिस के 133 पदों पर निकली वैकेंसी, 22 मार्च से पहले भरे फॉर्म
पति आदित्यधर के जन्मदिन पर यामी गौतम ने लुटाया प्यार, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी हेतु आवेदन पत्र 23 मार्च तक आमंत्रित
T20 जीत का जश्न: ओला इलेक्ट्रिक ने शुरू किया ‘चैंपियन महोत्सव’, स्कूटर और बाइक पर मिल रही छूट
ममता कुलकर्णी ने प्रशंसकों को दिखाया अपना नया परिवार
Eid Al Fitr 2026: 20 या 21 मार्च कब मनाई जाएगी ईद? जानिए तारीख, महत्व और इस पर्व की खास परंपराएं
राशिफल 12 मार्च 2026: मिथुन राशि के अधूरे काम होंगे पूरे, तुला राशि को खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण
राशिफल 13 मार्च 2026:ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
शादी पर उठे विवादों पर मोनालिसा ने कहा, हमने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, अफवाहों में सच्चाई नहीं
राशिफल 11 मार्च 2026: मेष को जमीन विवाद में राहत, वृष और मिथुन के लिए करियर में सफलता के संकेत
85-90 बार रिजेक्ट होने के बाद निम्रत कौर को मिला था पहला काम, आखिर कैसे,

देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग का विकास हमारी प्राथमिकता : प्रधानमंत्री मोदी

नेहरू अगर जीवित होते तो कांशी राम यूपी के मुख्यमंत्री होते: राहुल गांधी

बेरूत और दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकाने किए तबाह : आईडीएफ
राशिफल 14 मार्च 2026: कुछ राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'द 50' से बाहर होने पर बोलीं दिव्या अग्रवाल, 'मैं किसी भी तरह का रियलिटी शो नहीं करूंगी'
प्रियंका चोपड़ा ने फिर बढ़ाया भारत का मान, ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुआ अभिनेत्री का नाम
कृति सेनन से 'बेहतर होने की जंग' में यामी गौतम की सफाई, कहा, 'ऐसे पीआर हथकंडे नहीं अपनाती'
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचीं नीना गुप्ता, फोटो शेयर कर दी शुभकामनाएं
लाफ्टर शेफ सीजन 3 में 'निया शर्मा 2.0', सेट पर छाया हंसी का माहौल
'15 साल में बना प्यार भरा परिवार', अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मनाई शादी की सालगिरह
वैष्णो देवी में जन्मदिन मनाने पर बोलीं संदीपा धर- यह मेरे लिए आध्यात्मिक जीवनशैली
दो जी सिने अवॉर्ड मिलने पर बोलीं अनीत पड्डा, 'मैंने मेहनत से अपने पापा का सपना पूरा किया'
शंकर महादेवन: कंप्यूटर साइंस इंजीनियर से लेकर सुरों के सरताज बनने का सफर, बिना सांस लिए गया था पहला गाना
सुभाष घई ने युवाओं को दी सीख, बोले-एआई को दुश्मन नहीं, सहायक टूल समझें
लियोनार्डो दा विंची के आविष्कारों से रूबरू हुईं आहाना कुमरा, इटली ट्रिप को बताया 'जादुई'
रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के साथ फेफड़ों व हृदय के लिए फायदेमंद है भुजंगासन
हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका
कमर दर्द से राहत और बेहतर पाचन के लिए रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन
हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली, खानपान में इन चीजों को करें शामिल
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
रीढ़ की हड्डी को लचीला और मन को शांत बनाता है 'मारीच्यासन'
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
बार-बार पेट फूलना किसी बड़े खतरे का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
हेल्थ टिप्स : खुश और सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है 'सेल्फ लव'
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन
थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये आहार, जानें क्या खाए और क्या नहीं
रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
पेट में बढ़ती एसिडिटी का कारण हो सकते हैं प्राकृतिक से मिले ये फल, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां
प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन, मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंद
गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
थायराइड से तनाव तक कई समस्याओं में लाभकारी होता है सर्वांगासन
हेल्थ टिप्स : वात, कफ और पित्त प्रवृत्ति के लिए छाछ पीने के नियम अलग, जानें कैसे सही अनुपात में करें सेवन
देखें आज 13/03/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope