• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अम्बाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फीफा एप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम का निर्माण अंतिम चरण में

Construction of international level FIFA approved football stadium in Ambala is in final stage - Ambala News in Hindi

अंबाला। पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार दोपहर अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन फीफा एप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम में पुन: प्रारंभ हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। विज ने निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य को लेकर जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने पूर्व मंत्री अनिल विज को बताया कि फुटबाल स्टेडियम में निर्माण कार्य को दो माह में पूरा कर लिया जाएगा और अब कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के ऊपरी बड़े ढांचे को पूरा किया जा रहा है और निर्माण कार्य पूरा होने के उपरांत अंत में एथलेटिक ट्रैक की ट्रफ को बिछाया जाएगा। पूर्व मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को फुटबाल स्टेडियम में शेष बचे अन्य कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से दर्शकों के बैठने की सुविधा, स्टेडियम में लगाई जाने वाली शीट्स एवं अन्य जानकारियां ली। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश अग्रवाल के अलावा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में करोड़ों रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का फीफा एप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम तैयार हो रहा है। फुटबाल मैदान में पॉलीग्रास लगाई जा चुकी है। फुटबाल मैदान में रात को भी फुटबाल मुकाबले होंगे जिसके लिए यहां फल्ड लाइटस का भी प्रबंध किया गया है।
इसके अलावा, मैदान में कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। खिलाड़ियों के लिए अलग से चेंज रूम बनाए गए हैं, वीआईपी के लिए अलग से बैठने की सुविधा है जबकि मीडिया के लिए अलग से मीडिया सेंटर बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Construction of international level FIFA approved football stadium in Ambala is in final stage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa approved football stadium, construction, ambala cantonment, anil vij, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved