• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया शहीद स्मारक का निरीक्षण, आर्ट वर्क जल्द पूरा करने के निर्देश

Cabinet Minister Anil Vij inspected the martyr memorial, instructed to complete the art work soon - Ambala News in Hindi

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रममंत्री अनिल विज ने शनिवार को अंबाला छावनी के शहीद स्मारक, बैंक स्क्वेयर तथा 12 क्रास रोड पर नाले के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति को चैक किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के स्टाफ को कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। विज ने अंबाला छावनी के जीटी रोड पर निर्माणाधीन शहीद स्मारक का निरीक्षण करते हुए स्मारक की मुख्य आर्ट गैलरी में चल रहे आर्ट वर्क के कार्य को बारिकी से चैक किया। आर्ट गैलरी में इतिहास को विभिन्न तरीकों से रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया जाना है जिसका उन्होंने अवलोकन किया और कारीगरों से जानकारी ली। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि किस-किस गैलरी में किस-किस प्रकार से इतिहास किया यहां पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न वस्तुओं के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि जीटी रोड पर लगभग पांच सौ करोड़ रुपए की लागत से सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एजेंसी प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि तेजी से निर्माण कार्य को पूरा किया जाए ताकि जल्द शहीद स्मारक का उद्घाटन किया जा सके। इससे पहले, उन्होंने शहीद स्मारक के प्रवेशद्वार, विभिन्न हॉल में निरीक्षण किया।
उन्होंने स्मारक में आने-जाने वाले रास्तों, विभिन्न हॉल एवं अन्य प्रबंधों के बारे जानकारियां हासिल की। इसके अलावा, सभी हॉलों में ईमरजेंसी एग्जिट व फायर सेफ्टी सिस्टम व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। मेमोरियल टॉवर के निर्माण कार्य को भी पूरा करने संबंधी उन्होंने जानकारी ली। स्मारक में हॉरिटीकल्चर के कार्य को भी तेजी से करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cabinet Minister Anil Vij inspected the martyr memorial, instructed to complete the art work soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambala, haryana, energy, transport, minister anil vij, shaheed smarak construction, bank square construction, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved