• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांसद रतनलाल कटारिया के निधन से पार्टी और राजनीति को भारी क्षति : गृहमंत्री

Big loss to the party and politics due to the demise of MP Ratanlal Kataria: Home Minister - Ambala News in Hindi

अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज ने अम्बाला लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया के निधन पर दुख जताते हुए कहा किउनके निधन से पार्टी और देश की राजनीति को भारी क्षति पहुंची है, उनकी कमी को पूरा करना बहुत मुश्किल है। सांसद रतनलाल कटारिया के निधन की जानकारी मिलते ही गृहमंत्री अनिल विज ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। उनके अंतिम दर्शन के लिए पंचकुला पहुंचे। विज ने कहा कि कटारिया पार्टी के कद्दावर नेता थे। वे उनके बहुत अच्छे मित्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि सन् 1987 में कटारिया विधायक थे और 1990 में वह भी विधायक बने। विधानसभा की जो समितियां होती थीं। वह बाहर के प्रदेशों में अध्ययन के लिए जाती थी। हम साथ-साथ बाहर जाते थे। विज ने कहा कि रतनलाल कटारिया हंसमुख नेता थे। वह गंभीर से गंभीर स्थिति में भी लोगों का मूड हंसी-मजाक से ठीक कर देते थे।
गृहमंत्री अनिल विज ने पुराना किस्सा बताते हुए कहा कि सन् 1991 के चुनाव में जब पार्टी हरियाणा में हारी, तब डा. मंगलसेन पार्टी अध्यक्ष थे। उन्होंने हार पर मंथन के लिए बैठक बुलाई थी। तब माहौल गमगीन था। उस समय रतनलाल कटारिया ने जब अपना अनुभव बताया तो सारे ठहाके मारकर हंसने लगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big loss to the party and politics due to the demise of MP Ratanlal Kataria: Home Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambala, mp ratan lal kataria, death, grief, home minister anil vij, loss, politics, party, country, void, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved