• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसीबी अम्बाला की कार्रवाई: छात्रवृत्ति घोटाले में दो और गिरफ्तार, 5.26 करोड़ का गबन

ACB Ambala action: Two more arrested in scholarship scam, embezzlement of Rs 5.26 crore - Ambala News in Hindi

अंबाला। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी, निवासी पट्टी क्योडक, जिला कैथल (निजी व्यक्ति) और प्रियंका, निवासी सुभाष नगर, कैथल (निजी व्यक्ति) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय, कैथल में पेश किया गया, जहां से उन्हें कैथल जेल भेज दिया गया। यह मामला एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा एक निजी व्यक्ति के साथ मिलीभगत करके वित्तीय वर्ष 2013-14 और 2014-15 में अनुसूचित जाति की कुल 944 छात्राओं का विश्वविद्यालय में फर्जी दाखिला दिखाकर छात्रवृत्ति की सरकारी राशि का गबन करने से संबंधित है। आरोपियों ने छात्राओं के फर्जी बैंक खातों में कुल 5,26,25,306/- रुपए की छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर करवाकर इस गबन को अंजाम दिया।
इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला के थाने में अभियोग संख्या 8 दिनांक 1 अगस्त 2018 धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले ही 14 आरोपियों के खिलाफ 31 जुलाई 2023 को न्यायालय कैथल में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। अभियोग में एन.आई.आई.एल.एम. विश्वविद्यालय, कैथल के तीन पदाधिकारियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ACB Ambala action: Two more arrested in scholarship scam, embezzlement of Rs 5.26 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambala, acb, corruption case, subhash nagar, kaithal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved