वडोदरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने शहर में चलाए गए स्वच्छता अभियान को जन-भागीदारी का उदाहरण बताया और लोगों से इसे आने वाले गणेश उत्सव, नवरात्रि और दिवाली तक बनाए रखने की अपील की।
महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने इस अभियान के वीडियो देखे और शहर भर में लोगों की भागीदारी देखकर प्रभावित हुए।
पीए मोदी ने कहा, "मैं कल एक वीडियो देख रहा था। मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया- वाह, मेरा वडोदरा!" उन्होंने शहर में उनके आगमन से पहले 'स्वच्छता से स्वागत' के तहत किए गए सफाई कार्य का जिक्र करते हुए यह बात कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने इस 'सेवाभाव' भरे स्वागत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने पिछले एक हफ्ते के दौरान वडोदरा के हर परिवार में स्वच्छता का माहौल बना दिया था।
उन्होंने इस पहल को शहर के त्योहारी कैलेंडर से भी जोड़ा। पीएम ने कहा कि वडोदरा जल्द ही गणेशोत्सव और नवरात्रि की तैयारी करेगा, जिसके बाद दिवाली आएगी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब इस बार गणेश जी आएंगे तो सारे आशीर्वाद वडोदरा पर बरसेंगे।"
पीएम मोदी ने बाद में लोगों से इस अस्थायी स्वच्छता अभियान को स्थायी नागरिक प्रतिबद्धता में बदलने का आह्वान किया। गुजराती में उन्होंने वडोदरा के लोगों से कहा कि उनके दौरे से पहले किए गए काम के बाद अब शहर को फिर से गंदा न होने दें। उन्होंने कहा, "अब हम संकल्प लें कि हम वडोदरा को गंदा नहीं होने देंगे।"
यह अभियान 8 सितंबर को पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले चलाया गया था, जिसके दौरान उन्होंने 35,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।
वडोदरा नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों, झीलों, उद्यानों, स्वास्थ्य और बाल देखभाल सुविधाओं, विरासत स्थलों और जल निकायों को कवर करते हुए शहर-व्यापी स्वच्छता और पर्यावरण अभियान चलाया था। इसमें सफाई कर्मचारियों, नागरिकों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों ने भाग लिया था।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा था कि सफाई कर्मचारियों और निवासियों ने सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि "पर्यावरण गतिविधियों के तहत पौधारोपण के लिए 20 लाख पौधे वितरित किए गए थे।"
पीएम मोदी ने सफाई कर्मचारियों और नागरिकों के काम को सराहा और कहा कि उनकी भागीदारी ने दिखाया है कि स्वच्छता खुद ही स्वागत का एक रूप बन सकती है।
इस स्वच्छता अभियान ने बड़े बुनियादी ढांचे की घोषणाओं वाले कार्यक्रम में नागरिक भागीदारी का एक नया पहलू जोड़ दिया। इस कार्यक्रम में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के पूरा होने का उद्घाटन, नई रेल सेवाएं, रेल क्षमता विस्तार, हाईवे परियोजनाएं और आवास, जल आपूर्ति, शहरी विकास और नवीकरणीय ऊर्जा में गुजरात सरकार की पहल शामिल थी।
वडोदरा के लिए, इस अभियान के साथ-साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए डिजिटल रूप से प्रबंधित सार्वजनिक प्रवेश प्रणाली भी शुरू की गई थी। बुकमाईशो पर मुफ्त रजिस्ट्रेशन खोला गया था और एक घंटे के भीतर सभी उपलब्ध सीटें बुक हो गईं, जिसके बाद 42,000 से अधिक आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया था।
--आईएएनएस
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: बॉलीवुड के वे सितारे जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात की
देवी के नौ स्वरूप और दुर्गा सप्तशती का क्या है संबंध? जानिए शक्तिशाली मंत्र और उनका महत्व
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
9 अक्टूबर का पंचांग : कन्या राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
रेखा के जन्मदिन पर इंडस्ट्री ने लुटाया प्यार, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-खूबसूरती और स्टाइल की मिसाल
नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी सामग्री
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
पितृ विसर्जन पर इमोशनल हुईं कंगना रनौत, परदादा को याद कर कहा-शुक्रिया दादाजी
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
'धुरंधर' ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले-अब कोई फिल्म की लंबाई पर बात नहीं करता
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
जया बच्चन के सपोर्ट में आईं तनीषा मुखर्जी, पैपराजी को दी उनसे दूर रहने की नसीहत
उर्मिला मातोंडकर ने किए संजीवनी हनुमान मंदिर के दर्शन, बोलीं- यहां मिलने वाली शांति का अनुभव जरूर करना चाहिए
सीजेपी नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने किया रिहा

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय, वैश्विक तेल समस्या के लिए जेलेंस्की जिम्मेदार : ट्रंप
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 11/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope