गांधीनगर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने तीन दिन के दौरे पर गुजरात पहुंच गए हैं। राहुल गांधी सुबह वडोदरा पहुंचे। ज्ञातव्य है कि गुजरात का किला फतेह करने में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोडना चाहती। इसी क्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। राहुल गांधी यहां कांग्रेस की नवसृजन यात्रा में शामिल होंगे। नवसृजन यात्रा के दौरान राहुल गांधी गुजरात के भरूच, तापी, वलसाड, नवसारी और सूरत जाएंगे। इस दौरान वे रैलियों और नुक्कड सभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही राहुल गांधी गुजरात के व्यापारियों और किसानों के साथ भी चर्चा करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अपने दादा के गृह जिले से करेंगे शुरूआत:
राहुल गांधी भरुच से अपने दौरे की शुरूआत करेंगे। ज्ञातव्य है कि भरुच राहुल गांधी के दादाजी फिरोज गांधी का गृह जिला है। फिरोज गांधी का बचपन भरुच में ही बीता था। फिरोज गांधी भरुच से ही मुंबई गए थे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope