• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूरत: खिड़की से गिरे बुजुर्ग की बची जान, दमकल की टीम ने किया रेस्क्यू

Surat: Elderly Man Survives Fall from Window, Rescued by Fire Department - Surat News in Hindi

सूरत । गुजरात के सूरत शहर में जहांगीराबाद इलाके की 'टाइम गैलेक्सी' बिल्डिंग में गुरुवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। 57 वर्षीय बुजुर्ग नितिनभाई आदिया, जो बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर रहते हैं, खिड़की के पास सोते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। 10वीं मंजिल से गिरने के बाद वे 8वीं मंजिल की खिड़की की बाहरी ग्रिल और बालकनी की रेलिंग के बीच फंस गए। उनका एक पैर जाली में बुरी तरह अटक गया और वे हवा में लटके रहे। बाद में मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बुजुर्ग को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, नितिनभाई अपने घर की खिड़की के पास सो रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे खिड़की से नीचे गिर गए। हालांकि, किस्मत ने उनका साथ दिया और वे सीधे जमीन पर गिरने के बजाय आठवीं मंजिल की खिड़की की बाहरी ग्रिल और बालकनी की रेलिंग के बीच अटक गए।
इस दौरान उनका एक पैर जाली में बुरी तरह फंस गया और वे हवा में लटके रहे। नीचे से यह मंजर देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बेहद सावधानी के साथ बचाव अभियान शुरू किया।
एहतियात के तौर पर दमकलकर्मियों ने इमारत के नीचे सुरक्षा जाल बिछाया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बुजुर्ग की जान बचाई जा सके। इसके बाद दमकलकर्मियों ने 10वीं मंजिल से रस्सी और सुरक्षा बेल्ट की मदद से नितिनभाई को बांधा और फिर उन्हें धीरे-धीरे घर के अंदर खींच लिया।
कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सफल रेस्क्यू के बाद नितिनभाई को प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Surat: Elderly Man Survives Fall from Window, Rescued by Fire Department
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fire department, surat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, surat news, surat news in hindi, real time surat city news, real time news, surat news khas khabar, surat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved