• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूरत में डॉक्टर की अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल

Doctor out-of-control car hits several vehicles in Surat, injuring five - Surat News in Hindi

सूरत,। गुजरात के सूरत में गुरुवार देर रात पाल-उमरा पुल पर डॉ. विरलकांत चौधरी की कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। यह जानकारी शुक्रवार को गुजरात पुलिस ने दी। पुलिस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "यह दुर्घटना गुरुवार देर रात हुई। अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हम घायलों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। शराब के सेवन की जांच के लिए मेडिकल टेस्ट और वाहन का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा। पुल से सीसीटीवी फुटेज की भी समीक्षा की जा रही है।" पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वैसे ही हम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। डॉ. विरलकांत चौधरी ने पूछताछ में बताया कि एक लंबी सर्जरी के बाद वह आधी रात के आसपास घर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर तीन मोटरसाइकिलों और एक टेम्पो से टकरा गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए सिविल और शायोना अस्पतालों में ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि डॉक्टर विरलकांत तेज गति से गाड़ी चला रहा था और पहले एक टेम्पो से टकरा गया। देखने से लग रहा था कि वह शराब के नशे में थे और उनकी गाड़ी भी सही नहीं चल रही थी।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि देर रात की सर्जरी के बाद थकान दुर्घटना का कारण हो सकती है। एफएसएल और चिकित्सा जांच की रिपोर्ट आने के बाद अधिकारी सभी संभावित पहलुओं की जांच करेंगे। इस टक्कर के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, जिसे तुरंत दूर कर दिया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doctor out-of-control car hits several vehicles in Surat, injuring five
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: surat news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, surat news, surat news in hindi, real time surat city news, real time news, surat news khas khabar, surat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved