• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूरत नगर निगम में क्लर्क और ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकली, 11 अप्रैल तक करें आवेदन

Surat Municipal Corporation Recruitment for Clerk and Driver Posts; Apply by April 11 - Surat News in Hindi

करियर डेस्क। सूरत सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सूरत नगर निगम ने नौकरी के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं। सूरत नगर निगम ने क्लर्क और ड्राइवर के 1924 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए युवा वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन एक अप्रैल से शुरू होंगे जो कि 11 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल रखी गई है। इसके लिए अभ्यर्थी को 12वीं पास, आईटीआई डिप्लोमा, ग्रुजेएशन, इंजीनियरिंग और एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रियाः
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और ओएमआर टेस्ट होगा। इसके बाद स्किल टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट होगा, फिर दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदनः
आफिशियल वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करें। Apply Now लिंक पर क्लिक करें। जिस ट्रेड के लिए आवेदन करना है, उसके आगे दिए गए Apply Now लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करके डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Surat Municipal Corporation Recruitment for Clerk and Driver Posts; Apply by April 11
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: surat, smc, recruitment, 1, 924, clerk, driver, april 1, april 11, exam, career news in hindi, surat news, surat news in hindi, real time surat city news, real time news, surat news khas khabar, surat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved