• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुजरात के सीएम रहते जिस बच्ची को स्कूल छोड़ने गए थे, वह वर्षों बाद नर्स बनकर मिली: पीएम मोदी

The girl I once walked to school while serving as Gujarat CM met me years later as a nurse: PM Modi - Navsari News in Hindi

नवसारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के नवसारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल की एक भावुक घटना साझा की। उन्होंने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने एक गरीब आदिवासी परिवार की बच्ची को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया था और वर्षों बाद वही बच्ची उनसे नर्स बनकर मिली। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के शुरुआती वर्षों में वह 'कन्या केलवाणी अभियान' के तहत गांव-गांव जाकर बेटियों को स्कूल पहुंचाने और उनके माता-पिता को शिक्षा के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने कहा, “13, 14 और 15 जून को 44 डिग्री की भीषण गर्मी में मैं गांवों में जाता था। उस समय कई गांवों में चौबीसों घंटे बिजली भी नहीं होती थी और पंखे तक नहीं थे। मैं छोटी-छोटी बेटियों का हाथ पकड़कर उन्हें स्कूल छोड़ने जाता और उनके माता-पिता से कहता कि अपनी बेटियों को जरूर पढ़ाइए।”
पीएम मोदी ने कहा कि उस समय यह काम ऐसा था जिसे न अखबारों में ज्यादा जगह मिलती थी और न ही टीवी पर कोई विशेष कवरेज।
उन्होंने बताया कि वर्षों बाद जब वह उन्हीं गांवों में लौटे तो वे बच्चियां बड़ी हो चुकी थीं। “वे पुरानी तस्वीरें लेकर मेरे पास आती हैं और कहती हैं, ‘सर, आप मुझे स्कूल छोड़ने गए थे और आज मैं नर्स बन गई हूं। अब मैं पढ़ाई के अंतिम वर्ष में हूं।’”
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे पल उन्हें सार्वजनिक जीवन के वर्षों की गिनती से कहीं अधिक संतोष देते हैं। उन्होंने कहा कि किसी गरीब, वनवासी और आदिवासी परिवार की बेटी का 18-20 साल बाद सफलता के साथ मिलना उनके जीवन की सबसे बड़ी संतुष्टि है।
उन्होंने कहा कि लगातार सेवा भाव से किया गया काम कई बार वर्षों बाद परिणाम देता है और लोगों का आशीर्वाद ही नई ऊर्जा और प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत बनता है। पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति, सरकार और सार्वजनिक पद का अंतिम उद्देश्य नागरिकों की सेवा करना होना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The girl I once walked to school while serving as Gujarat CM met me years later as a nurse: PM Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm narendra modi, narendra modi news, navsari news, gujarat news, pm modi speech, kanya kelavani abhiyan, girl education, tribal education, women education, gujarat chief minister, pm modi emotional story, nurse success story, tribal girl, education campaign, gujarat government, women empowerment, girl child education, public service, gujarat news today, india news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, navsari news, navsari news in hindi, real time navsari city news, real time news, navsari news khas khabar, navsari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved