• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मोदी का दावा, देशभर में हो रही विकास के गुजरात मॉडल की चर्चा

मोदासा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि विकास के गुजरात मॉडल की चर्चा देश भर में बेहद रुचि के साथ की जा रही है।उत्तरी गुजरात के सूखा प्रभावित क्षेत्र के 608 गांवों में जलापूर्ति के लिए 552 करोड़ रुपये की लागत से बनी नर्मदा परियोजना का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने अनावश्यक तौर पर धरती की खुदाई बंद करा दी, जिसका इस्तेमाल चुनावी फायदे के लिए सूखे के वक्त राहत कार्य के तहत किया जाता था।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दूरदर्शी है और दीर्घकालिक स्थायी समाधान में विश्वास करती है। उद्घाटित योजना में अभियंत्रण विशेषज्ञता की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पूरी नदी को 55 मंजिला इमारत जितना ऊंचा उठाया गया, ताकि इन इलाकों में जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके।’’ मोदी ने राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुड़ासामा को गुजरात के इंजीनियरिंग कॉलेजों में नर्मदा जलापूर्ति, पानी को खींचने तथा उसे सुदूरवर्ती जगहों पर पहुंचाने से संबंधित एक विषय शुरू करने को कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gujarat model of development evoking great interest: Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narmada project inaugurated, prime minister, narendra modi, gujarat model of development, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, modasa news, modasa news in hindi, real time modasa city news, real time news, modasa news khas khabar, modasa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved