• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुजरात के जूनागढ़ में सरकारी अस्पताल में खड़े ऑटो रिक्शा से मिले युवक-युवती के शव

Dead bodies of a young man and woman found in an auto rickshaw parked in a government hospital in Junagadh, Gujarat - junagadh News in Hindi

जूनागढ़, । गुजरात के जूनागढ़ जिले में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में ऑटोरिक्शा से एक जोड़े के शव मिले। पुलिस उपाधीक्षक हितेश धंधेलिया ने मीडियाकर्मियों को बताया, पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन आया था कि एक सरकारी अस्पताल के पाकिर्ंग क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा में एक जोड़े के शव देखे गए हैं। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टरों द्वारा दंपति की मौत की पुष्टि के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ऑटो रिक्शा में एक जहरीली बोतल मिली थी, जिससे यह मानने का कारण मिलता है कि दोनों ने जहर खा लिया होगा और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ऑटो रिक्शा से पुलिस को कपड़े, एक गैस सिलेंडर, एक चूल्हा और किराने का सामान भी मिला है। प्यार में पड़े ये जोड़े भिडोरा गांव के रहने वाले थे और 31 दिसंबर, 2022 से लापता थे। पुरुष का नाम राजेश पारघी है जबकि महिला का नाम अज्ञात है।
पुलिस सूत्रों को शक था कि इस डर से उनके परिवार वाले उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि राजेश शादीशुदा था और महिला अविवाहित थी, उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dead bodies of a young man and woman found in an auto rickshaw parked in a government hospital in Junagadh, Gujarat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government hospital in gujarat, crime news in hindi, crime news, junagadh news, junagadh news in hindi, real time junagadh city news, real time news, junagadh news khas khabar, junagadh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved