• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुजरात में भाजपा ने कांग्रेस से प्रतिष्ठित सीट छीनी

BJP in Gujarat sits a prestigious seat from Congress - Jangaon News in Hindi

जसदण। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सौराष्ट्र क्षेत्र की जसदण सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को हराकर गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में सीटों का शतक (100 सीटें) पूरा कर लिया। नतीजे की घोषणा रविवार को हुई। भाजपा उम्मीदवार कुंवरजी बावलिया के लिए जीत महज एक औपचारिकता थी। उन्होंने यह सीट बरकरार रखी है, वह 2017 में बतौर कांग्रेस उम्मीदवार यहां से जीते थे। बावलिया के कांग्रेस से इस्तीफे के कारण यहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी, जिसके लिए मतदान 20 दिसंबर को हुआ था। बावलिया ने कांग्रेस के अवसर नाकिया को करीब 20 हजार वोटों से हराया है, जो कि किसी समय उनके प्रचार प्रबंधक रहे थे। बावलिया ने नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं दिए जाने पर कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। नेता प्रतिपक्ष को कैबिनेट मंत्री की सुविधाएं मिलती हैं। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने उनके पार्टी में शामिल होने के घंटों बाद ही उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया था। जसदण चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए नाक की लड़ाई बन गई थी, विशेषकर सत्तारूढ़ पार्टी के लिए, जिसने हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में मुंह की खाई है। रविवार को उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बावलिया, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू वाघानी ने इसे 2019 लोकसभा चुनाव के लिए एक अच्छी खबर बताई है।
रूपाणी ने कहा, "कांग्रेस का सौराष्ट्र क्षेत्र में जमीनी आधार बढ़ना एक मिथक साबित हुआ है। भाजपा अभी भी गुजरात के लोगों के दिलों में है और हम राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर 2014 का प्रदर्शन दोहराएंगे।" प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने भी जसदण उपचुनाव पर ट्वीट कर भाजपा की विकास की राजनीति में विश्वास जताने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया। राज्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर सीट को जीतने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और दावा किया कि उपचुनाव के नतीजे लोगों के मूड को आवश्यक रूप से प्रदर्शित नहीं करते।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP in Gujarat sits a prestigious seat from Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya janata party, saurashtra region, by-election, jasnishan seat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jangaon news, jangaon news in hindi, real time jangaon city news, real time news, jangaon news khas khabar, jangaon news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved