गांधीनगर । गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त हुए। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT मशीन को सील किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 58.68% मतदान दर्ज किया गया
गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान हो रहा है।
नए आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक मतदान साबरकांठा (57.23 प्रतिशत) और सबसे कम अहमदाबाद (44.67 प्रतिशत) से दर्ज किया गया था।
कहीं-कहीं भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
पंचमहल जिले के गोदाली गांव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रभातसिंह चौहान पर हमला हो गया। उनकी कार पर लोगों के एक समूह ने हमला किया था।
साथ ही अंकलाव निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मामूली हाथापाई भी हुई।
पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को हुआ था।
नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
--आईएएनएस
दिल्ली कोहरे के आगोश में : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर देरी से चल रही हैं फ्लाइटें...यहां देखें तस्वीरें
दिल्ली : फ्लाइट टिकट रिफंड के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में 2 गिरफ्तार
झारखंड :धनबाद में आग लगने से लोगों की मौत पर पीएम ने जताया दुख, रिलीफ फंड से सहायता...देखे तस्वीरें
Daily Horoscope