• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर गुजरात के चार लोगों से ठगी, दो एजेंट गिरफ्तार

Two agents arrested for duping four people from Gujarat on the pretext of sending them to Australia. - gandhinagar News in Hindi

गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर स्थित मानसा तालुका के बापूपुरा गांव में मानव तस्करी और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। दिल्ली के एक एजेंट और उसके साथियों ने चार लोगों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर उन्हें ईरान के तेहरान में बंधक बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने इन लोगों से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और उन्हें असहनीय यातनाएं दीं। इसके बाद फिरौती मिलने पर इन चारों को तेहरान एयरपोर्ट पर छोड़ दिया गया, जहां से वे सुरक्षित भारत लौट आए। मामला सामने आने के बाद मानसा थाने में शिकायत दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने दिल्ली के एजेंट जरीक अहमद खान और सफीक अहमद खान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को 13 नवंबर तक रिमांड पर लिया है, और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले की आगे की कड़ी का खुलासा किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि बापूपुरा गांव के अनिल चौधरी ने अपने चचेरे भाई के जरिए जरीक अहमद खान से संपर्क किया था। जरीक ने 35 लाख रुपए लेकर इन चारों को विदेश में नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके बाद, उन्हें अहमदाबाद से बैंकॉक के लिए भेज दिया गया, जहां से इन लोगों को तेहरान भेज दिया गया। वहां इनसे फिरौती के रूप में ज्यादा राशि मांगी गई और उन्हें बंधक बना लिया गया, लेकिन जब ये लोग राशि नहीं दे पा रहे थे तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद भी राशि न मिलने पर उन्हें ईरान के तेहरान इमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छोड़ दिया गया।
मामले की सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जरीक से पूछताछ के बाद मामले का विस्तार से खुलासा होगा। इस घटना ने मानव तस्करी के एक नए और खतरनाक पहलू को उजागर किया है, जिसमें लोग विदेश भेजने के नाम पर बंधक बनाए जाते हैं और उनसे फिरौती वसूल की जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two agents arrested for duping four people from Gujarat on the pretext of sending them to Australia.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gandhinagar, gujarat, human trafficking, extortion, australia, fraud, two agents arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gandhinagar news, gandhinagar news in hindi, real time gandhinagar city news, real time news, gandhinagar news khas khabar, gandhinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved