गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह मतगणना के 22वें चरण के बाद यहां जीत के अंतर के मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से आगे हो गए हैं। पार्टी यहां अपने 2014 के प्रदर्शन को दोहराकर सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अमित शाह कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी सी.जे. चावड़ा से 5.10 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही शाह आडवाणी के 2014 में 4.83 लाख मतों के अंतर से काफी आगे निकल चुके हैं। तीन और चरणों की गिनती बाकी रह गई है।
सत्तारूढ़ पार्टी के चार उम्मीदवार अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों से करीब तीन लाख मतों के अंतर से आगे हैं। राजकोट संसदीय क्षेत्र में भाजपा के मोहनभाई कुंडारिया को अबतक 6,93,398 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ललितभाई कगराथरा को 3,56,130 मत मिले हैं।
सात अन्य भाजपा उम्मीदवार अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों से करीब दो लाख से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope