• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल शिखर समिट में अंबानी बोले-पीएम मोदी भारत के इतिहास में सबसे सफल पीएम

PM Modi inaugurates Vibrant Gujarat Global Summit, summit will be held till January 12 - gandhinagar News in Hindi

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्धघाटन किया। गुजरात के बाद अब वाइब्रेंट राजस्थान की तैयारी की जा सकती है। 12 जनवरी तक चलने वाले इस सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला, मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्युसी, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा, रिलायंस एक गुजराती कंपनी थी, है और हमेशा रहेगी...रिलायंस ने पिछले 10 वर्षों में भारत भर में विश्व स्तरीय संपत्ति और क्षमताएं बनाने में 150 बिलियन डॉलर - 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है।
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा मैं गेटवे ऑफ इंडिया के शहर से आधुनिक भारत के विकास के प्रवेश द्वार - गुजरात तक आया हूं। मुझे गर्व है कि मैं गुजराती हूं। जब विदेशी लोग नए भारत के बारे में सोचते हैं, तो वे एक नए भारत के बारे में सोचते हैं।एक नया गुजरात। यह परिवर्तन कैसे हुआ? एक नेता के कारण, जो हमारे समय के सबसे महान वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं - पीएम मोदी, जो भारत के इतिहास में सबसे सफल पीएम हैं।
वाइब्रेंट गुजरात समिट में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा, वसुधैव कुटुम्बकम् के एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के विचार को प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व तक पहुंचाया है... आज गुजरात ने विश्व व्यापार, वाणिज्य एवं औद्योगिक क्षेत्र में प्रमुख स्थान हासिल किया है, यह PM मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है... 21वीं सदी के शुरुआत में कई चुनौतियों से घिरे गुजरात को तत्कालिन मुख्यमंत्री मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट से आशा की नई किरण दिखाई थी।

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi inaugurates Vibrant Gujarat Global Summit, summit will be held till January 12
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mukhesh ambani, pm modi, uae, vibrant gujarat global summit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gandhinagar news, gandhinagar news in hindi, real time gandhinagar city news, real time news, gandhinagar news khas khabar, gandhinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved