• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

PM मोदी के 15-16 जुलाई को गुजरात दौरे पर रहने की संभावना

PM Modi likely to be on Gujarat tour on July 15-16 - gandhinagar News in Hindi

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 या 16 जुलाई को अपने गृहराज्य गुजरात का दौरा करने की संभावना है, जहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी। कुछ नई विकास परियोजनाएं और कार्य हैं जो उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जैसे वडनगर-मेहसाणा ब्रॉड गेज रेलवे लाइन, गुजरात साइंस सिटी में नए आकर्षण और गांधीनगर में नव विकसित रेलवे स्टेशन और आसपास के होटल। प्रधानमंत्री के जुलाई के तीसरे सप्ताह में, संभवत: 15 जुलाई को गुजरात आने की उम्मीद है। यहां तक कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी एक कार्यक्रम में संकेत दिया था कि प्रधानमंत्री इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। रूपाणी ने अहमदाबाद में गुजरात साइंस सिटी की अपनी यात्रा पर कहा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निकट भविष्य में साइंस सिटी में भारत की सबसे बड़ी जलीय गैलरी का उद्घाटन करेंगे।"
गैलरी का निर्माण 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है। इस गैलरी की आकर्षक विशेषताओं में से एक अंडरवाटर वॉक-वे टनल है। अन्य आकर्षण ग्लोबल रोबोटिक गैलरी और नेचर पार्क हैं।
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कुछ समय पहले संसद को सूचित किया था, "गांधीनगर में नव विकसित रेलवे स्टेशन का काम पूरा हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे।"
पीयूष गोयल ने इस साल मार्च में सदन को सूचित किया था, "महात्मा मंदिर (निकटवर्ती) की सेवा के लिए रेलवे स्टेशन के ऊपर एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होटल होगा, जहां वैश्विक स्तर की प्रदर्शनियां और अन्य कार्यक्रम होंगे।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi likely to be on Gujarat tour on July 15-16
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narendra modi, pm modi, pm modi likely to be on gujarat tour on july 15-16, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gandhinagar news, gandhinagar news in hindi, real time gandhinagar city news, real time news, gandhinagar news khas khabar, gandhinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved