गांधीनगर। कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा गुरुवार को कर सकती है। प्रथम चरण में 89 सीटों पर नौ दिसंबर को मतदान होगा। उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार शाम नई दिल्ली में हुई। बैठक में गुजरात कांग्रेस के नेता भरतसिंह सोलंकी और गुजरात के प्रभारी अशोक गहलोत ने हिस्सा लिया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि गहलोत गुरुवार शाम उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य का अपना चौथा दौरा अभी पूरा किया है और कांग्रेस नेताओं को पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सत्ता से बाहर हो जाएगी। जबकि भाजपा नेता इससे इंकार करते हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में नौ दिसंबर और 14 दिसंबर को होने हैं। परिणामों की घोषणा 18 दिसंबर को की जाएगी।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope