गांधीनगर। गुजरात के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कोरोनावायरस के तीन नए मामलों की पुष्टि की है। इन तीन मामलों में गुरुवार को पुष्टि किए गए दो मामले भी शामिल हैं। इस प्रकार राज्य में इस वायरस के संक्रमण के अब तक पांच मामले सामने आ चुके हैं, जोकि अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वड़ोदरा के हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के मुख्य सचिव जयंती रवि ने मीडिया से कहा कि कोविड-19 के तीन और मामले पाए गए हैं। एक निवासी वड़ोदरा का है और उसने स्पेन से मुंबई की यात्रा की थी और सडक़ मार्ग से वड़ोदरा आया था। अहमदाबाद स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज लैबोरेट्री ने उसके ब्लड सैंपल को पॉजिटिव पाया।
प्रशासन ने तत्काल उसके संपर्क में आए दो लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया। अहमदाबाद की रहने वाली एक महिला फिनलैंड से लौटकर आई थी और उसे 18 मार्च को सरदार पटेल अस्पताल (एसवीपी) में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने तत्काल उसके संपर्क में आए तीन लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया था।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope