गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने सोमवार रात को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में 9 नई सीटों पर नामों का ऐलान किया है जबकि 4 सीटों पर प्रत्याशियों के टिकट बदले हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पाटीदार नेताओं द्वारा किए गए हंगामे का असर दूसरी लिस्ट में देखने को मिला है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ज्ञातव्य है कि रविवार को कांग्रेस की ओर से गुजरात चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई थी। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने हार्दिक गुट के दो नेताओं को टिकट दिया था। इसके बाद पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति की तरफ से बवाल मचाया गया था। कई जगह तोडफ़ोड भी की गई थी। पाटीदारों ने अपने दो नेताओं को टिकट दिए जाने का विरोध किया था। वहीं कांग्रेस में भी बगावत के सुर उठने लगे थे।
दूसरी लिस्ट में बदले इन 4 नेताओं के नाम:
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope