• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अहमदाबाद में सीएम भूपेंद्र पटेल ने शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती से लिया आशीर्वाद

Chief Minister Bhupendra Patel receives blessings from Shankaracharya Shankar Vijayendra Saraswati in Ahmedabad - gandhinagar News in Hindi

गांधीनगर । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के गोता में कांची कामकोटि पीठम के 70वें पीठाधिपति जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गोता में शंकराचार्य की मौजूदगी में हुए पूर्णाहुति हवन में हिस्सा लिया। उन्होंने यज्ञशाला मंडपम में शंकराचार्य से बातचीत की। भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामी से मुलाकात की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, "आज अहमदाबाद के गोता में मुझे मूलाम्नाय सर्वज्ञ कांची कामकोटि पीठम के 70वें पीठाधिपति जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। मुझे शंकराचार्य जी की उपस्थिति में आयोजित 'पूर्णाहुति हवन' में भाग लेने का दिव्य अवसर प्राप्त हुआ। यज्ञशाला मंडपम में उनके साथ हुई बातचीत अत्यंत प्रेरणादायक रही।"
उन्होंने एक्स पर लिखा, ''सनातन परंपरा और वैदिक संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन में कांची कामकोटि पीठम का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरी प्रार्थना है कि पूज्य शंकराचार्य का आशीर्वाद राष्ट्र की गौरवपूर्ण और समृद्ध प्रगति के लिए एक प्रेरक शक्ति बने।''
28 फरवरी 2018 को पीठाधिपति जयेंद्र सरस्वती के निधन के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती महास्वामी ने 70वें पीठाधिपति की जिम्मेदारी संभाली है। कांचीपुरम में मौजूद कांची कामकोटि पीठम भारतीय सनातन परंपरा और वैदिक संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम योगदान दे रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा और मायाबेन कोडनानी मौजूद रही।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Bhupendra Patel receives blessings from Shankaracharya Shankar Vijayendra Saraswati in Ahmedabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shankaracharya shankar vijayendra saraswati, chief minister bhupendra patel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gandhinagar news, gandhinagar news in hindi, real time gandhinagar city news, real time news, gandhinagar news khas khabar, gandhinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved