गांधीनगर। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि 21वीं सदी सिर्फ एशिया की ही नहीं, बल्कि अफ्रीका की भी है और इसलिए भारत तथा अफ्रीका को अपने साझा भविष्य को संवारने के लिए साथ चलना चाहिए। जेटली ने अफ्रीकी विकास बैंक की 52वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत तमाम चुनौतियों के बीच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक उभरता हुआ केंद्र रहा है। अफ्रीका ने भी पिछले कुछ वर्षो में अच्छी प्रगति की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि 21वीं सदी सिर्फ एशिया की ही नहीं, बल्कि एशिया और अफ्रीका दोनों की है। जेटली ने कहा कि कड़े वैश्विक परिदृश्य के बीच अफ्रीकी महाद्वीप में तेजी से बदलाव हो रहा है। अफ्रीका की अर्थव्यवस्था 2016 में 2.2 फीसदी और 2017 में 3.4 फीसदी की दर से बढ़ी।
जेटली ने कहा, अफ्रीका में अच्छा समय आने वाला है। भारत और अफ्रीका को साझा भविष्य संवारने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
यूपी में आतंकी गिरफ्तार, नूपुर शर्मा को मारने की मिली थी जिम्मेदारी
लेखक सलमान रुश्दी पर पश्चिमी न्यूयॉर्क में व्याख्यान से पहले हमला
क्रिप्टो-करेंसी में काम करने वाली कंपनियों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई
Daily Horoscope