• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुजरात के 345 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद

345 fishermen of Gujarat lodged in Pakistani jails - gandhinagar News in Hindi

गांधीनगर। गुजरात से कुल 345 मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं। राज्य विधानसभा ने गुरुवार को ये जानकारी दी। ये आंकड़ा 31 दिसंबर 2020 तक का है। कांग्रेस सदस्य शैलेश परमार के एक सवाल का जवाब देते हुए, मत्स्य और पर्यटन मंत्री जवाहर चावड़ा ने कहा कि 2019 में, कुल 85 मछुआरों को पकड़ लिया गया और 2020 में, 163 मछुआरों को।

उन्होंने कहा, 2019 से पहले कुल 97 मछुआरे पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा कैद किए गए थे और अभी भी जेल में बंद हैं।

मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी मछुआरों को गिरफ्तार करने के बाद मछली पकड़ने वाली नौकाओं को भी जब्त कर लेती है। एक हजार से अधिक नौकाएं, जो मछुआरों की आजीविका का मुख्य स्रोत हैं, को जब्त किया गया है। इसी तरह, भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने भी पाकिस्तान से मछुआरों की लगभग 300 नौकाओं को जब्त किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात के मछुआरे, ज्यादा मछली पकड़ने के चक्कर में पाकिस्तानी इलाकों में चले जाते हैं, और कभी-कभी, उन्हें पता होता है कि वो पाकिस्तानी इलाके में हैं, लेकिन वे मौसम की स्थिति के चलते नाव को रोक नहीं सकते।

--आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-345 fishermen of Gujarat lodged in Pakistani jails
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gujarat, 345 fishermen, jailed in pakistani jails, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gandhinagar news, gandhinagar news in hindi, real time gandhinagar city news, real time news, gandhinagar news khas khabar, gandhinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved