अहमदाबाद। भारत ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मैच को 30 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम की। शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक पंड्या को 'प्लेयर ऑफ द मैच', जबकि वरुण चक्रवर्ती को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।
वरुण चक्रवर्ती ने इस सीरीज के 4 मुकाबलों में 11.20 की औसत के साथ 10 विकेट हासिल किए। अहमदाबाद में खेले गए निर्णायक मुकाबले में उन्होंने 4 ओवरों में 53 रन देकर 4 विकेट निकाले।
'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने जाने पर वरुण चक्रवर्ती ने कहा, "यह एक हाई-इंटेंसिटी मैच था और शायद पूरी सीरीज का सबसे बेहतरीन मुकाबला भी। मुझे इसे खेलकर वाकई बहुत मजा आया। मुझे जो भूमिका सौंपी गई है, उसमें मेरी प्राथमिकता हमेशा विकेट निकालने की रहती है। इसलिए जब भी गेंद मेरे हाथ में आती है, मेरी मानसिकता आक्रामक रहने और प्रभाव डालने की होती है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, "मैं सूर्या, संजू और बाकी खिलाड़ियों से लगातार बात करता रहता हूं। वे हमेशा मुझे प्रोत्साहित करते हैं। ये बातचीत मेरे लिए काफी मददगार साबित होती है। मैं हर सीरीज में कुछ नया करने की कोशिश करता हूं। अगर वह काम करता है तो शानदार, और अगर नहीं करता तो मैं वापस जाकर उस पर काम करते हुए अधिक मजबूती के साथ लौटता हूं। इसी तरह मैं खुद को लगातार बेहतर बनाता रहता हूं। मैं यह प्रदर्शन अपनी मां, पिता और बहन को समर्पित करना चाहता हूं।"
हार्दिक पंड्या ने 25 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने, जिन्होंने 16 गेंदों में यह कारनामा किया।
मुकाबले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने पर हार्दिक पंड्या ने कहा, "मैंने प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के लिए क्रिकेट नहीं खेला। मैं मैच जीतने के लिए क्रिकेट खेलता हूं। मुझे टीम की जीत में योगदान देना अच्छा लगता है। यह जानकर अच्छा लगा। मैंने अपने टीम के साथी और जोड़ीदार से कहा था कि मैं पहली गेंद पर बाहर निकलकर छक्का मारूंगा। आज वह दिन था और मुझे मौके का पूरा फायदा उठाना था। जब ऐसा होता है तो अच्छा लगता है। यह काफी संतोषजनक दिन था।"
इस मुकाबले में 42 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 73 रन बनाने वाले तिलक वर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, "मुझे पता है कि अहमदाबाद की विकेट कैसी है। जिस तरह से अभिषेक (शर्मा) और संजू भाई (संजू सैमसन) ने मुकाबले की शुरुआत में खेला, मुझे पता था कि विकेट अच्छी है। इसलिए मैं बस उस स्ट्राइक रेट को बरकरार रखना चाहता था। मैं बस वही इरादा दिखाना चाहता था।"
हार्दिक पंड्या (63) के साथ चौथे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी पर तिलक वर्मा ने कहा, "हार्दिक भाई ने शानदार बैटिंग की। नॉन-स्ट्राइकर एंड से उनकी बल्लेबाजी देखकर बहुत अच्छा लगा। उनकी बल्लेबाजी देखना शानदार था। बल्लेबाजी करते समय मेरे दिमाग में कोई टारगेट नहीं होता। मैं बस जितना हो सके उतना स्कोर करना चाहता हूं। हम 230-240 रन बनाने की सोच रहे थे और आखिर में हम वहां तक पहुंच गए।"
तिलक वर्मा ने बताया कि वह अपनी गेंदबाजी पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपनी बॉलिंग पर बहुत मेहनत कर रहा हूं। उम्मीद है आप मुझे आने वाले मैचों में गेंदबाजी करते देख पाएंगे। यह सूर्या भाई (सूर्यकुमार यादव) से पूछना बेहतर होगा, लेकिन उम्मीद है आप मुझे आने वाले मैचों में देख पाएंगे।"
--आईएएनएस
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
घर की खिड़कियों से जुड़ा वास्तु: इन छोटी बातों का रखें ध्यान, बदल सकता है घर का माहौल
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया
गैंगस्टर बनना चाहती हैं मालविका मोहनन, 'सरदार 2' से पहले किया खुलासा
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पूरे किए 4 साल, अस्त्रावर्स की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला था जादू
भस्म आरती: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी के मुकुट और मुंड माला से भव्य शृंगार
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
राज कुंद्रा ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस 'अकाल फिल्म्स
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा विजय का परिवार
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेल सकते हैं वाशिंगटन सुंदर और नितिश रेड्डी

एशियन गेम्स 2026 के लिए जेमिमा रोड्रिग्स की जगह प्रतिका रावल हुईं भारतीय टीम में शामिल

जूनियर विमेंस एशिया कप: चीन के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ के बाद भारत एलीट पूल में टॉप पर; क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
गैंगस्टर बनना चाहती हैं मालविका मोहनन, 'सरदार 2' से पहले किया खुलासा
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पूरे किए 4 साल, अस्त्रावर्स की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला था जादू
राज कुंद्रा ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस 'अकाल फिल्म्स
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
जैस्मिन भसीन ने अली गोनी की बहन इलहाम को बताया अपना सबसे पसंदीदा इंसान, जन्मदिन की बधाई दी
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा विजय का परिवार
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'शहनाज से मत करो तुलना', लवप्रीत गिल की अपील, भोजपुरी सिनेमा की बदलती तस्वीर पर आम्रपाली दुबे ने रखी राय
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 10/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope