• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टी20 वर्ल्ड कप : सुपर-8 में साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया मैच आज अहमदाबाद में, जानें पिच और मौसम का हाल

T20 World Cup: South Africa vs. India Super 8 match in Ahmedabad today, know the pitch and weather conditions - Ahmedabad News in Hindi

अहमदाबाद। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत की भिड़ंत रविवार (22 फरवरी) को साउथ अफ्रीका से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपने विजय रथ को जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत और साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैचों को जीतकर सुपर-8 का टिकट हासिल किया है। भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव बल्ले से लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ईशान 4 मैचों में 202 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 176 रन बना चुके हैं, जबकि सूर्या ने 4 मैचों में कुल 162 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टूर्नामेंट में अब तक बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं। वरुण 4 मैचों में कुल 9 विकेट निकाल चुके हैं।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान एडेन मार्करम इस विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। वह 4 मैचों में अब तक 187 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 178 रन बना चुके हैं। हालांकि, टीम अपने गेंदबाजों से भारत के खिलाफ होने वाले मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। अहमदाबाद के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं। नीदरलैंड के खिलाफ इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाने में सफल रही थी। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसतन स्कोर 173 रन रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 151 रन है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। अहमदाबाद में बारिश होने की कोई आशंका नहीं है। यानी फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान),अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीकी टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-T20 World Cup: South Africa vs. India Super 8 match in Ahmedabad today, know the pitch and weather conditions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: t20 world cup, south africa vs india, super 8 match, ahmedabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved