बनासकांठा, (गुजरात)। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से गुजरात
बाढ़ से बेहाल है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को गुजरात के बाढ़
पीडितों से मिली। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनका
हालचाल जाना और राहत बचाव का भी जायजा लिया। आपको बता दें कि गुजरात में
बाढ़ से सबसे ज्यादा बनासकांठा प्रभावित हुआ है। यहां अबतक 60 से ज्यादा
लोगों की मौत की खबर आई है। जबकि सैकड़ों की तादाद में लोग बेघर हो गए हैं।
जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बनासकांठा के बाढ़ प्रभावित
क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान वो नाव में बैठकर बाढ़ के कहर का जायजा
लेने पहुंची। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब तक बाढ़ प्रभावित
लोगों के लिए 90 राहत कैंप बनाए जा चुके हैं। कुल 60 हजार लोगों तक प्रशासन
ने मदद पहुंचाई है। उन्होंने बताया 20 लाख से ज्यादा फूड पैकेट बांटे जा
चुके हैं।
एक दिन के दौरे पर गुजरात पहुंची स्मृति ईरानी ने यहां
खारा गांव में हालात का जायजा लिया। यह वो गांव है, जो पिछले सात दिनों से
पूरे तरीके आम जनजीवन से कट गया था। बनास नदी में तेज बहाव और जलस्तर बढ़
जाने से खारा को आसपास के गांवों से जोडऩे वाला हाइवे पानी में डूब गया था।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope