• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सजा पर रोक लगाने की राहुल की अपील पर नए जज शनिवार को करेंगे सुनवाई

Rahuls appeal to stay the sentence will be heard by the new judge on Saturday - Ahmedabad News in Hindi

अहमदाबाद। मोदी सरनेम मामले में सजा पर रोक लगाने से सूरत कोर्ट के इनकार करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका लगाई है जिस पर अब एक नए जज शनिवार को सुनवाई करेंगे। न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक शनिवार को इस मामले की सुनवाई करेंगे। न्यायमूर्ति गीता गोपी, जिन्हें पहले इस मामले की सुनवाई करनी थी, ने 26 अप्रैल को इस केस से खुद को अलग कर लिया था। 23 मार्च को सूरत मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी की 2019 में दायर याचिका पर राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। फैसले के बाद, राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को राहुल गांधी ने सूरत की सत्र अदालत में चुनौती दी। लेकिन कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत देते हुए सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
राहुल गांधी के खिलाफ अप्रैल 2019 में कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान की गई उनकी टिप्पणी के लिए आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया गया था। राहुल गांधी ने कहा था, सभी चोरों का उपनाम मोदी कैसे हो सकता है?
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahuls appeal to stay the sentence will be heard by the new judge on Saturday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ahmedabad, surat court, modi surname case, congress, r rahul gandhi, gujarat high court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved