• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सोमनाथ मंदिर में गैर-हिंदू के तौर पर दर्ज हुआ राहुल का नाम, मचा बवाल

सोमनाथ। गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को सोमनाथ पहुंचे। राहुल के यहां पहुंचने के बाद उनका नाम मंदिर के एंट्री रजिस्टर में लिखे जाने पर बवाल खड़ा हो गया है। सोमनाथ मंदिर में गैर-हिंदू दर्शनार्थियों को दर्शन से पहले इस रजिस्टर में अपना नाम दर्ज करना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी के मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोज त्यागी ने सोमनाथ मंदिर के एंट्री रजिस्टर में राहुल गांधी और अहमद पटेल का नाम दर्ज किया। इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को गैर-हिंदू के तौर पर एंट्री क्यों करनी पड़ी। मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक नहीं है, लेकिन उनके लिए नियम अलग होते हैं। वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी का नाम बाद में मंदिर के एंट्री रजिस्टर में जोड़ा गया है। राहुल के सोमनाथ मंदिर में दर्शन पर उठे विवाद के बाद कांग्रेस की तरफ से सफाई दी गई है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी को इस मामले के लिए जिम्मेदार बताते हुए असल मुद्दों से भटकाने के आरोप लगाए। हुड्डा ने कहा, सोमनाथ मंदिर के रजिस्टर में राहुल गांधी जी लिखा दिख रहा है। अगर राहुल अपना नाम लिखते, तो खुद अपने नाम के बाद जी क्यों लगाते। बीजेपी असल मुद्दों से भटकाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल बुधवार को सोमनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर परिसर में लगे बोर्ड पर स्पष्ट लिखा है कि सोमनाथ एक हिंदू मंदिर है और गैर-हिंदू अनुमति लेने के बाद ही इसमें प्रवेश और दर्शन कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए बनाए गए रजिस्टर में गैर-हिंदुओं को अपना नाम और विवरण भरना होता है। इस रजिस्टर में मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोज त्यागी ने सोमनाथ मंदिर के एंट्री रजिस्टर में राहुल गांधी और अहमद पटेल का नाम दर्ज किया। अब इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को गैर-हिंदू के तौर पर एंट्री क्यों करनी पड़ी।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi name recorded in gujrat Somnath temple as non Hindu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, rahul name recorded in gujrat somnath temple, rahul name as non hindu, somnathtemple, shameonyoubjp, somnath temple, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved