• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Live: सपनों का विस्तार ही किसी भी देश को आगे बढ़ाता है, ये न्यू इंडिया है: मोदी

अहमदाबाद। पीएम मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने आज अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखी। 1.08 लाख करोड रुपए (17 अरब डॉलर) की अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव साबरमती रेवले स्टेशन के पास एथलेटिक स्टेडियम में रखी गई। प्रोजेक्ट के शिलान्यास से पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की डेमो फिल्म दिखाई गई। इसके बाद पीएम मोदी और शिंजो आबे ने रिमोट का बटन दबाकर प्राजेक्ट का शिलान्यास किया। शिलान्स के बाद जापान के पीएम ने संबोधित किया। शिंजो आबे ने भाषण की शुरूआत नमस्कार बोलकर किया। जैसे ही शिंजो आबे ने नमस्कार किया तो मैदान तालियों और सीटियों से गूंज उठा।

लाइव अपडेट्स:
भारत में नए अध्याय की शुरुआत हुई है: शिंजो आबे
भारत का ताकतवर होना जापान के हित में: शिंजो आबे

भारत और जापान की दोस्ती सिर्फ द्विपक्षीय नहीं है, यह विश्व व्यवस्था की है: शिंजो आबे

मैं और पीएम मोदी जय इंडिया, जय जापान का सपना साकार करेंगे: शिंजो आबे

अगली बार जब भारत आऊंगा तो बुलेट ट्रेन में बैठूंगा: शिंजो आबे

जापान में बुलेट ट्रेन से कोई हादसा नहीं होता है, पूरे भारत में बुलेट ट्रेन दौडेगी: शिंजो आबे

जापान की बुलेट ट्रेन पूरी दुनिया में सबसे सुरक्षित बुलेट ट्रेन सेवा है: शिंजो आबे

जापान से 100 से अधिक इंजीनियर भारत में आए हुए हैं: शिंजो आबे

मोदी की नीतियों का पूरा समर्थन करता हूं: शिंजो आबे

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत गुजराती भाषा से की

मेरे करीबी मित्र शिंजो आबे का बहुत धन्यवाद: पीएम मोदी

सपनों का विस्तार ही किसी भी देश को आगे बढ़ाता है, ये न्यू इंडिया है: मोदी

बंधे हुए सपनों के साथ आगे बढऩा मुश्किल है: मोदी

रेलवे के बाद ही अमेरिका का भी विस्तार हुआ: मोदी

बुलेट ट्रेन ने ही जापान को बदला है, प्रयास के तरीकों में बदलाव जरुरी है: मोदी

बुलेट से रफ्तार और रोजगार दोनों आएगा: मोदी

भारत-जापान की दोस्ती सीमाओं से परे है: मोदी

तेज गति और प्रगति से तेज परिणाम आएंगे: मोदी

जापान ने दिखा दिया है कि वो भारत का सबसे मजबूत दोस्त है: मोदी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi and Japan PM Shinzo abe launch bullet train project at Sabarmati ground
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bullet train in india, pm modi, shinzo abe, pm modi and shinzo abe launch bullet train project, mumbai ahmedabad bullet train, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved