पद्मावत की रिलीज से एक दिन पहले देशभर के सिनेमाघरों में सुरक्षा के
पुख्ता इंतजाम किए गए है। खास तौर पर दिल्ली, जयपुर और अहमदाबाद में
सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुंबई में पुलिस ने करणी सेना के 35
कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा-सिनेमाघरों
में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। काननू तोडऩे वालों को बख्शा
नहीं जाएगा और पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। ये भी पढ़ें - सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर
पद्मावत के 25 जनवरी को
रिलीज से पहले राजपूत करणी सेना की धमकी के मद्देनजर गुडग़ांव में रविवार
तक धारा 144 लगा दी गई है। करणी सेना ने फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे
सिनेमाघरों को निशाना बनाने की धमकी दी है। गुडग़ांव में 40 से ज्यादा
सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स हैं। गुडग़ांव में डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप
सिंह ने कहा, कानून व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर धारा 144
लगाई है।
दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए आप ने की प्रत्याशियों की घोषणा
बंगाल नेता प्रतिपक्ष ने रामनवमी जुलूस पर हिंसा के संबंध में राज्यपाल को लिखा पत्र
टोक्यो के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी की टीम, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जुटाएगी निवेश
Daily Horoscope