अहमदाबाद।
गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद
उत्तर भारतीय लोगों (यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश) पर कथित तौर पर हमला करने
के मामलों में गुजरात के विभिन्न भागों से पुलिस ने अब तक 431 लोगों को
गिरफ्तार किया है। वहीं 57 एफआईआर भी पुलिस ने दर्ज किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लेकिन उसके
बाद भी लोगों के पलायन का सिलसिला जारी है। उत्तर भारतीय विकास परिषद के
अध्यक्ष महेशसिंह कुशवाह ने दावा किया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए उत्तर
प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के करीब 20 हजार लोग गुजराज से बाहर चले गए
हैं। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से हिंसा में शामिल
नहीं होने की अपील की।
वैसे तो सूबे की सरकार लोगों की सुरक्षा को लेकर
पुख्ता इंतजाम की बात कर ही है। लेकिन लोगों के मन में डर अभी भी बना हुआ
है। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से हिंसा में शामिल
नहीं होने की अपील की। सीएम मुख्यमंत्री रूपाणी ने दावा किया कि पिछले 48
घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थिति
पर काबू पा लिया और राज्य में शांति का माहौल है। वहीं उत्तर भारतियों के
इस तरह से राज्य से भगाए जाने पर अब सियासत तेज हो गई है। बीजेपी और जेडीयू
ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं, कांग्रेस ने इस
मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और वारणसी की याद दिला
दी।
अल्पेश की ठाकोर सेना पर आरोप...
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope