• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान का पिछला हिस्सा टकराया, इंडिगो पायलटों के लाइसेंस सस्पेंड

IndiGo pilots licenses suspended after plane collides at Ahmedabad airport - Ahmedabad News in Hindi

नई दिल्ली।अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के एक कैप्टन का लाइसेंस तीन महीने और एक सह-पायलट का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को यह जानकारी दी। यह कार्रवाई 15 जून को हुई विमान दुर्घटना को लेकर की गई है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई6595 बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी। एयरपोर्ट पर लैंडिग के समय विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया था। इंडिगो ने एक बयान में कहा था कि विमान को जरूरी असेसमेंट और मरम्मत के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। घटना की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। वहीं जून में, इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट को मुंबई में उतरने का प्रयास करते समय चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ा था।
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव के कारण लखनऊ-मुंबई उड़ान 6ई-2441 को अपनी लैंडिंग रोकनी पड़ी थी। परिणामस्वरूप, विमान को उदयपुर की ओर पुनर्निर्देशित किया गया, जहां लैंडिंग के दौरान उसे और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद, मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के दो असफल प्रयासों के बाद फ्लाइट की उदयपुर में लैंडिंग की गई।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IndiGo pilots licenses suspended after plane collides at Ahmedabad airport
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ahmedabad airport, indigo, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved