अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष बनने और गुजरात चुनाव के परिणाम आने के बाद राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय पहले गुजरात दौरे पर हैं। राहुल गांधी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। इसी बीच कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है। गुजरात में मोरवा हदफ सुरक्षित विधानसभा सीट से जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह खांट ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसके साथ ही गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढक़र 78 हो गई है। चुनाव से पहले भूपेंद्र सिंह खांट कांग्रेस कार्यकर्ता थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विधानसभा चुनाव में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ गठबंधन के कारण कांग्रेस ने यह सीट बंटवारे के तहत बीटीपी को दे दी थी। इसके बाद खांट ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर यहां से चुनाव लड़ा था। उन्होंने बीजेपी के विक्रम सिंह डिंडोर को 4,000 मतों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। बीटीपी उम्मीदवार अल्पेश दामोर तीसरे स्थान पर रहे। गौरतलब है कि भाजपा लगातार छठीं बार चुनाव जीतने में कामयाब रही लेकिन पार्टी विधायकों की संख्या 2012 के 115 के तुलना में घटकर 99 रह गई।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope