अहमदाबाद आश्रम को चलाने की जिम्मेदारी निभा रही नित्यानंद की दोनों
विश्वापात्र महिला सहयोगियों को अहमदाबाद देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
था। इस सिलसिले में पुलिस ने अहमदाबाद देहात के थाना विवेकानंद में तीन
लोगों के खिलाफ अपहरण आदि धाराओं में केस दर्ज किया था। इन तीन आरोपियों
में दो महिलाएं (पहले से ही गिरफ्तार और फिलहाल पुलिस हिरासत में) तथा
तीसरा आरोपी खुद नित्यानंद है। नित्यानंद अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया
है।
गुजरात पुलिस के हाथ कुछ ऐसी जानकारियां लगीं हैं, जिनके
मुताबिक, मास्टरमाइंड नित्यानंद का पासपोर्ट (नंबर जेड 1864348), जोकि
बेंगलुरू पासपोर्ट दफ्तर से एक अक्टूबर, 2008 को जारी किया गया था, वह 30
सितंबर, 2018 तक ही मान्य था। यह जानकारी हाथ लगते ही गुजरात पुलिस ने
बेंगलुरू पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क साधा।
अहमदाबाद देहात के
पुलिस उपाधीक्षक के.टी. कमरिया ने टेलीफोन पर शनिवार रात बताया कि बेंगलुरू पासपोर्ट कार्यालय ने आरोपी का पासपोर्ट नवीनीकरण न होने की बात
की पुष्टि की है। बेंगलुरू पासपोर्ट कार्यालय ने कहा कि नित्यानंद ने
पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए अप्लाई किया था, लेकिन एन.ओ.सी न मिलने के
कारण उसके पासपोर्ट का रिन्यूवल नहीं किया जा सका।
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
Daily Horoscope