• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गुजरात : 329 करोड़ रुपए की ‘आंखों’ पर ‘विश्वास’ करेगी मोदी-शाह के गृहराज्य की पुलिस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य की पुलिस अब 329 करोड़ रुपए कीमत वाली स्वचालित आंखों से अपराधियों को देखेगी। क्लोज सर्किट कैमरों (सीसीटीवी) के रूप में इन आंखों का जाल पूरे राज्य में बिछाया जा चुका है। राज्य पुलिस महानिदेशक के घर-कार्यालय के साथ-साथ, इन आंखों का एक कंट्रोल रूम गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय और आवास पर भी बनाया गया है। गुरुवार को आईएएनएस को दिए एक विशेष इंटरव्यू में यह जानकारी गुजरात के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने दी। राष्ट्रीय राजधानी आए जाडेजा ने कहा, राज्य की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसीलिए राज्य सरकार ने स्मार्ट और शार्प पुलिसिंग के उपाय खोजे हैं। इसी खोज के पहले चरण में विश्वास को लागू किया गया है। विश्वास योजना के तहत ही राज्य सरकार ने पुलिस को सीसीटीवी के जाल से कवर किया है। इस योजना पर 329 करोड़ रुपए का खर्च आया है। गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने विशेष बातचीत के दौरान आईएएनएस को आगे बताया कि इस योजना के तहत फिलहाल हमने 33 जिला पुलिस मुख्यालय, 7 यात्रा धाम (द्वारका, सोमनाथ, अंबाजी, पालिताणा, गिरनार, डाकोर और सामणाजी) और एक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ा है। अभी 250 तालुका प्लेस यानी राज्य की तहसील मुख्यालय को भी जोड़े जाने की योजना पर विचार-विमर्श चल रहा है।
हाल ही में इस लाभकारी योजना का लोकार्पण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में किया था। उन्होंने बताया कि विश्वास से मुख्यमंत्री विजयी रूपाणी के कार्यालय व आवास को भी जोड़ा गया है, ताकि जरूरत पडऩे पर बिना वक्त गंवाए, मुख्यमंत्री खुद ही सीधे घटना की सच्चाई देख-समझ सकें।
मुख्यमंत्री कार्यालय-आवास के बाद गांधीनगर स्थित राज्य पुलिस महानिदेशालय विश्वास का सबसे प्रमुख और बड़ा नियंत्रण और मॉनिटरिंग कक्ष होगा। गुजरात के गृह मंत्री ने आईएएनएस से कहा, यूं तो इस तीसरी आंख यानी सीसीटीवी की इस विशेष योजना की शुरुआत करीब एक साल पहले ही हो चुकी थी। इसका विधिवत उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हाल ही में किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gujarat Police get special eyes worth Rs 329 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gujarat police special eyes rs 329 crore, cctv, pm narendra modi, home minister amit shah, modi shah, gujarat, close circuit cameras, pradeep singh jadeja, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved