• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अहमदाबाद में 24 घंटे के अंदर 9 नवजात की मौत, हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा कडी

अहमदाबाद। गुजरात में पिछले 24 घंटे में भीतर 9 नवजात बच्चों की मौत हो गई। अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में शुक्रवार रात 12 से शनिवार रात तक 9 नवजात की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने इस बता की पुष्टि भी कर दी है। मरने वाले सभी नवजात बच्चे आईसीयू में भर्ती थे। खबरों के अनुसार हॉस्पिटल में 5 बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। तीन बच्चों को जन्मजात अस्थमा की परेशानी थी जिससे वे सांस नहीं ले पा रहे थे। इसके अलावा एक बच्चे को मेकोनिया एस्पिरेशन सिंड्रोम (एक तरह की सांस की बीमारी) की शिकायत थी। फिलहाल हॉस्पिटल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है ताकि मृत बच्चों के परिजन हंगामे की स्थिति न बनाए। वहीं हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि हॉस्पिटल में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं। अधिकारी ने कहा कि बच्चों की मौत डॉक्टर्स की गैरमौजूदगी में नहीं हुई है। फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी आना अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-gujarat ahmedabad total 9 newborn deaths at civil hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ahmedabad, 9 newborn deaths at civil hospital in gujarat, newborn deaths, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved