• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नशे में अहमदाबाद की सड़कों पर तेज़ गति में आड़े-तिरछे बीएमडब्ल्यू चलाने वाला गिरफ्तार

Drunk driving BMW diagonally at high speed on Ahmedabad roads arrested - Ahmedabad News in Hindi

अहमदाबाद। पुलिस ने शहर के सीटीएम क्षेत्र में शिरोमणि बंगलों के निवासी कमलेश तुलसीभाई बिश्नोई को गिरफ्तार किया है, जो बिना वैध परमिट के शराब के नशे में शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार से बीएमडब्ल्यू को आड़े-तिरछे चला रहा था। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपी को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 और निषेध अधिनियम की धारा 66(1)(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, 40 वर्षीय व्यक्ति को अपनी बीएमडब्ल्यू कार जीजे01केए6566 को सड़क पर सांप की तरह आड़े-तिरछे दौड़ा रहा था।
रिपोर्टों से पता चलता है कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो बिश्नोई नशे में था और उसे पूरी तरह होश नहीं था।
चिंतित स्थानीय लोगों ने पहले आरोपी को मानेकबाग डाकघर के पास पकड़ा था और पुलिस को सूचति किया था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिश्नोई ने टायर फटने के बाद भी तेज़ गति जारी रखी। उनके वाहन के पिछले हिस्से में अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में 'बिश्नोई' लिखा हुआ था।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के रिकॉर्ड से पता चलता है कि कार कानूनी तौर पर इसके तीसरे मालिक के रूप में सूचीबद्ध सुगथन वेल्लौधन के नाम पर पंजीकृत है। कार का फिटनेस सर्टिफिकेट अगले साल मई में खत्म होने वाला है, लेकिन इसका बीमा 10 साल से रिन्‍यू नहीं कराया गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drunk driving BMW diagonally at high speed on Ahmedabad roads arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: drunk driving, bmw, ahmedabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved