अहमदाबाद। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए कांग्रेस ने आतंकवादी संगठनों को इस्तेमाल किया था। हालांकि, इस आरोप के बाद कांग्रेस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। जेटली ने कहा कि कांग्रेस गुजरात में अनोखा प्रचार अभियान चलाते हुए विकास का मजाक उड़ा रही है और जातिवाद का जहर फैला रही है। जेटली ने कहा कि गुजरात में पिछले तीन चुनावों के दौरान कांग्रेस ने एक व्यक्ति (नरेंद्र मोदी) को निशाना बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, गुजरात के 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने पूरी सरकारी मशीनरी झोंक दी, सीबीआई का दुरुपयोग किया और आतंकवादियों के रूप में राष्ट्रविरोधी तत्वों का इस्तेमाल किया। लेकिन इस बार मैं देख रहा हूं कि स्थिति बिल्कुल अजीब है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जेटली ने कहा कि पहली बार न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में एक राजनीतिक दल विकास को बुरा बताते हुए प्रचार कर रहा है। विकास और जीएसटी का मजाक उड़ाने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इन विषयों की जानकारी ही नहीं है। कांग्रेस के प्रचार अभियान में ‘विकास गंडो थायो छे (विकास पागल हो गया है)’ का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि विकास गरीबी से लड़ता है, पिछड़ेपन से लड़ता है लेकिन वे इसका मजाक उड़ा रहे हैं।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope